नई दिल्ली: टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लगभग 10 साल बाद भारतीय टीम का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। भारत ने आखिरी आईसीसी खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर चैपियंस ट्रॉफी के तौर पर जीता था।

विज्ञापन

छह बार आईसीसी फाइनल हारी टीम इंडिया 

उसके बाद से टीम इंडिया कई मुकाबलों में खिताब के करीब पहुंची, लेकिन सेमीफाइनल या फाइनल में हारकर उसने निराश किया। रविवार को ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार ICC Finals में हार का सामना करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। टीम इंडिया के नाम 6 आईसीसी फाइनल हार का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। इस मामले में उसने इंग्लैंड की बराबरी की। जिसे 6 बार आईसीसी फाइनल में हार मिल चुकी है।

विज्ञापन

टीम इंडिया 2003 वनडे विश्व कप, 2000 चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2014 वर्ल्ड टी20, 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हार चुकी है।

विज्ञापन

2014 के बाद सभी फाइनल और सेमीफाइनल भी हारी

खास बात यह है कि भारतीय टीम 2014 के बाद सभी फाइनल और सेमीफाइनल भी हारी है। ऐसा एक-दो नहीं, पूरे 8 बार हुआ है। टीम ने 2014 टी20 विश्व कप फाइनल, 2015 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल, 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल, वनडे विश्व कप 2019 सेमीफाइनल, 2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021 और 2023 फाइनल में हार का सामना किया है।

बहरहाल, टीम इंडिया की करारी हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। इसी साल वनडे वर्ल्ड कप के तौर पर एक और आईसीसी ट्रॉफी कतार में है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम अब आगे कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ