नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की। मोहम्मद सिराज ने 163 रन बनाकर खेल रहे ट्रैविस हैड को आउट कर शानदार आगाज किया, इसके बाद मोहम्मद शमी ने कैमरून ग्रीन को 6 रन पर चलता कर दिया। बीच में टीम इंडिया को कई मौके मिले, लेकिन रोहित के कंफ्यूजन के चलते एक मौका हाथ से निकल गया।

विज्ञापन

97वें ओवर में दो बार हुई जोरदार अपील 

ये नजारा 97वें ओवर में देखने को मिला। मोहम्मद शमी की लास्ट दो गेंदों में टीम इंडिया को दो बड़े मौके मिले। शमी की पांचवीं गेंद एलेक्स कैरी के पैड्स से जा टकराई। इसके बाद जोरदार अपील हुई, तो रोहित ने रिव्यू के लिए टीम मेंबर्स से पूछा, लेकिन उन्होंने दिलचस्पी नहीं दिखाई। दरअसल, इस बॉल पर कैरी थोड़ा आगे थे और शायद गेंद लेग स्टंप मिस कर रही थी। इसलिए टीम इंडिया ने रिव्यू नहीं लिया। अब बारी थी अगली गेंद की।

विज्ञापन

रोहित ने पहले रिव्यू लिया, फिर मना कर दिया

शमी की अगली गेंद पर एक बार फिर कैरी बीट हुए। इस बार बॉल मिडल स्टंप के आसपास लग रही थी। जैसे ही गेंद पैड से लगी, पहले से भी तेज अपील की गई। रोहित इस बार विकेटकीपर केएस भरत से सहमत नजर आए, उन्होंने डीआरएस के लिए इशारा कर दिया, लेकिन ये क्या? थोड़ी ही देर बाद रोहित ने इस अपील को खारिज कर दिया। रोहित के इस फैसले से कमेंटेटर भी थोड़ा हैरान नजर आए। अगर ये रिव्यू लिया जाता तो शायद टीम इंडिया को तुरंत एक और विकेट मिल जाता क्योंकि बॉल शायद लेग स्टंप को हिट कर रही थी।

विज्ञापन

टेस्ट की प्रति पारी में तीन रिव्यू ले सकते हैं 

दरअसल, रोहित ने ये रिस्क इसलिए भी नहीं लिया क्योंकि टीम इंडिया पहले ही एक रिव्यू गंवा चुकी है। वर्तमान ICC नियमों के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में प्रत्येक टीम को हर पारी में तीन रिव्यू मिलते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास दो रिव्यू थे, लेकिन रोहित ने अपना फैसला बदलकर चौंका दिया। हालांकि इसके बाद 99वें ओवर में टीम इंडिया को एक और सफलता मिली। शार्दुल ठाकुर ने 121 रन बनाकर खेल रहे स्टीव स्मिथ को बोल्ड कर पवेलियन लौटा दिया। ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट 387 रन पर आउट हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ