WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी? महामुकाबले से पहले जानें टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

WTC Final 2023, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जाने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। इन दोनों के बीच सालों से टेस्ट में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। ऐसे में इस खिताबी मुकाबले से पहले जानना जरूरी है कि दोनों के बीच टेस्ट में कौन किसपर ज्यादा भारी पड़ता है।
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी, जो भारतीय टीम ने 2-1 जीत लिया था। उसके बाद अब दोनों टीमे लंदन के द ओवल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टेस्ट क्रिके़ट में 106 मैच हुए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 44 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि टीम इंडिया ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है। 29 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं और एक मुकाबला टाई हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैच अपने घर में खेलते हुए जीते है और वहीं 14 मैच बाहर खेलते हुए जीते हैं। जबकि भारत ने 23 घरेलु मैदान पर और 9 घर के बाहर जीते हैं। ऐसे में ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है।
रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख़्वाजा, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, टॉड मर्फ़ी, मिचेल स्टार्क।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: