नई दिल्ली: किस्मत हो तो अजिंक्य रहाणे जैसी…ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि महामुकाबले में उन्होंने इसी किस्मत ने आउट होने से बचा लिया। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रहाणे आउट होने से बाल-बाल बच गए। ये नजारा 22वें ओवर में देखने को मिला।

विज्ञापन

पैट कमिंस की नो बॉल पर आउट होने से बच गए रहाणे 

इस ओवर में रहाणे का सामना पैट कमिंस से हुआ। कमिंस की चौथी गेंद पर रहाणे चौका ठोक चुके थे। पांचवीं पर कोई रन नहीं आया जबकि कमिंस ने जैसे ही छठी बॉल डाली इस पर पुजारा बीट हो गए। बॉल उनके पैड्स और बल्ले के बीच से निकलते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे ने जैसे ही एलबीडब्ल्यू अपील की, अंपायर ने बिना देर किए अंगुली उठा दी। रहाणे ने भी बिना देर किए ही डीआरएस ले लिया।

विज्ञापन

अब बारी थी थर्ड अंपायर रिव्यू की। अंपायर ने इसकी शुरुआत नो बॉल चैक करके की। थोड़ी मशक्कत और अलग-अलग एंगल देखने के बाद नजर आया कि कमिंस का पैर लाइन से आगे था। इस वजह से इस बॉल को नो बॉल करार दे दिया गया और इस तरह रहाणे बिना बॉल ट्रैकिंग देखे ही आउट होने से बच गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/MSDhoniAddicted/status/1666836629624094721

https://twitter.com/WhyyySoMuch/status/1666835244862033926

विज्ञापन

हालांकि बॉल-ट्रैकिंग इम्पेक्ट से अंपायर कॉल दिया जाता क्योंकि रहाणे का बैक पैड लगभग ऑफ स्टंप के साथ था। यदि ये बॉल सही होती तो ये ऑफ स्टंप में टकराकर बाहर निकलती, लेकिन किस्मत ने रहाणे का साथ दिया और वे अहम मुकाबले में आउट होने से बच गए। रहाणे का विकेट बचता देख द ओवल के ग्राउंड में शोर मच गया। बता दें कि रहाणे को आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने डेढ़ साल बाद टेस्ट में वापसी की है।

अंगूठे में लग गई चोट 

हालांकि आउट होने से बचने के बाद अगली ही गेंद पर उन्हें अंगूठे में चोट लग गई। कमिंस की बॉल टप्पा पड़ने के बाद अचानक उछली और सीधा रहाणे के अंगूठे से जा टकराई। बॉल का प्रहार झेल रहाणे ने तुरंत बल्ला छोड़ दिया। उनका अंगूठा बुरी तरह चोटिल हो गया, लेकिन वे पट्टी बंधवाकर योद्धा की तरह खड़े हुए और शानदार बल्लेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन

इसके बाद रहाणे को एक बार फिर चोट लगी। 29वें ओवर में कैमरून ग्रीन की पहली गेंद रहाणे के मुंह पर लगी। इसके बाद तुरंत फिजियो को बुलाया गया। इसके कारण थोड़ी देर मैच रुका रहा। हालांकि गनीमत ये रही कि दोनों ही चोट बड़ी नहीं थी। रहाणे दोनों बार गेंद का प्रहार झेलने के बाद योद्धा की तरह खड़े हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ