WTC Final 2023: टीम इंडिया में वापसी पर इमोशनल हुए अजिंक्य रहाणे, बताया किसने दिया कठिन समय में साथ
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। खिताबी मुकाबले के लिए घोषित टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। रहाणे ने टीम के लिए कई मैच खेले हैं। वे इस कमबैक पर काफी खुश हैं। उनका एक वीडियो बीसीसीआई ने हाल ही में शेयर किया है।
टीम इंडिया से लगभग 19 महीने तक बाहर रहने वाले रहाणे ने डोमेस्टिक क्रिकेट में जमकर रन बनाए। उन्होंने इसमें शतक भी जड़ा। डोमेस्टिक के बाद आईपीएल 2023 में उन्हें सीएसके की तरफ से खेलने का मौका मिला। जिसे भी उन्होंने दोनों हाथों से कबूल किया और प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसे में जब चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की जगह रिप्लेसमेंट की बात आई तो सिलेक्टर्स ने रहाणे पर भरोसा जताया। अब वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिडल ऑर्डर में खेलेंगे।
अजिंक्य रहाणे ने BCCI की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में कहा कि ‘मेरे लिए टीम इंडिया में फिर से वापसी करना काफी भावनात्मक पल है। इस कठिन समय के दौरान मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया। मेरा सपना आज भी भारत के लिए खेलना है।’
Emotions on #TeamIndia comeback ☺️
Preps for the #WTC23 🙌
Support from family & friends 👍In conversation with comeback man @ajinkyarahane88 👌👌 – By @RajalArora
Full Interview 🎥🔽
https://t.co/hUBvZ5rvYD pic.twitter.com/vJINbplobY— BCCI (@BCCI) June 3, 2023
अजिंक्य रहाणे ने आगे इस वीडियो में अपने दोस्त और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘रोहित ने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को काफी बखूबी निभाया है। सभी अपना योगदान दे रहे हैं और हम सभी फॉर्मेट में निरंतरता के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित और राहुल भाई टीम को काफी बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: