WPL 2023: स्मृति मंधाना की RCB को पहली जीत की तलाश, यूपी वॉरियर्ज से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Edited By Arpit Pandey

WPL 2023 UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore
Edited By Arpit Pandey

WPL 2023 UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore
WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आज यूपी वारियर्ज और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबला होगा। यूपी की नजरें जहां इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत करना होगा। वहीं बेंगलुरु यह मुकाबला जीतकर खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखने की कोशिश करेगी।
यूपी और बेंगलुरू के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। विमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी ने अब तक खेले अपने सभी पांच मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि यूपी ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें दो में उसे जीत मिली है, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल RCB टेबल में 0 पॉइंट्स है। ऐसे में अगर बेंगलुरु आज का मुकाबला हारती है तो फिर फाइनल के लिए उसकी राह मुश्किल हो सकती है।
यूपी वारियर्ज और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच लीग में यह दूसरा मुकाबला है, पहले मुकाबले में यूपी की टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि यूपी को भी अपने पिछले मुकाबले में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यूपी भी आज जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी। यूपी ने अब तक 4 मकाबले में से 2 जीते है। इस समय यूपी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। ऐसे में फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें भी बरकरार हैं।
आज का यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा, यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, अब तक यह हाईस्कोरिंग मुकाबले हुए हैं। ऐसे में आज का मैच भी हाईस्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद हैं। खास बात यह है कि बेंगलुरू को भले ही अब तक हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में आज बेंगलुरु को जोर लगाना होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सोभना आशा, रिचा घोष (विकेटकीपर), एलिस पेरी, हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, मीगन शट, प्रीति बोस, दिशा कसत और रेणुका सिंह।
यूपी वॉरियर्ज: एलिसा हीली (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: