नई दिल्ली: महिला क्रिकेट के लिए शनिवार ऐतिहासिक दिन होगा। वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच शाम 8 बजे से होगा। दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की धमाल मचाती नजर आ सकती है। गुजरात जायंट्स की खिलाड़ी शबनम शकील की उम्र महज 15 साल है। वह सोनम यादव के साथ सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं। शबनम का जन्म 17 जून 2007 को हुआ था। आंध्र प्रदेश की मूल निवासी क्रिकेटर विशाखापत्तनम के मारीपलेम के शिव सिवनी स्कूल में 10वीं क्लास की स्टूडेंट हैं। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और मीडियम पेस बॉलर हैं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ क्रिकेट से प्यार

शबनम शकील को क्रिकेट से हुए प्यार की कहानी भी दिलचस्प है। उन्हें पहली बार क्रिकेट में दिलचस्पी तब हुई जब उन्होंने अपने पिता को तेज गेंदबाज के रूप में क्लब क्रिकेट खेलते देखा। उस वक्त वह महज आठ साल की थीं। उनके पिता ने क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए विशाखापत्तनम की एनएडी अकादमी में दाखिला दिला दिया। कोच नागराजू ने उन्हें अकादमी में कोचिंग दी। शाम को वह सतीश रेड्डी और कृष्णा राव के निर्देशन में विशाखापत्तनम जिला क्रिकेट संघ (वीडीसीए) के मैदान पर क्रिकेट खेलतीं।

विज्ञापन

110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता

शबनम शकील 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखती हैं। उन्हें अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। इसी टैलेंट की वजह से उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलते हुए देख भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित हुआ। इसके बाद वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के शिविर में 25 अन्य लड़कियों के साथ शामिल हुईं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ की थी शानदार गेंदबाजी

शबनम भारत की अंडर-19 महिला टीम की मेंबर रह चुकी हैं। जिसने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। यह सीरीज 27 नवंबर से 6 दिसंबर, 2022 तक मुंबई के एमसीए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थल पर आयोजित की गई थी। इसी के साथ पिछले साल साउथ अफ्रीका के टूर पर उन्हें शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

अंडर-19 टी20 विश्व कप टीम की खिलाड़ी

वह 2023 में भारतीय महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप टीम की खिलाड़ी रह चुकी हैं। हालांकि टूर्नामेंट के केवल दो मैचों में शबनम को खेलने का मौका मिला। आंध्र प्रदेश महिला, भारत ए महिला अंडर -19, भारत बी महिला अंडर -19 और भारत महिला अंडर -19 के लिए शबनम ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। झूलन गोस्वामी और जसप्रीत बुमराह उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। कृष्णा जिले की निवासी स्नेहा दीप्ति, विजाग, आर कल्पना और एस मेघना के बाद, शबनम आंध्र प्रदेश की चौथी महिला हैं जो टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ