IND vs PAK: टीम इंडिया पहुंची अहमदाबाद, खास अंदाज में किया गया स्वागत; Watch Video

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए आज टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच चुकी है।

World Cup 2023 IND vs PAK Team India reached Ahmedabad Watch Video

Image Credit: Twitter

World Cup 2023 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2023 में पहली बार भिडंत होने वाली है। 14 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच नरेंद्र मोदी स्टोडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए आज भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। जहां होटल में पहुंचने पर भारतीय टीम का खास अंदाज में स्वागत किया गया है। सभी खिलाड़ियों का तिलक लगाकर और शॉल उड़ाकर स्वागत किया है। जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्स पर शेयर किया है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल स्टाफ द्वारा कैसे गर्मजोशी से टीम इंडिया का स्वागत किया जा रहा है। इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें, वनडे विश्व कप 2023 में अभी तक दोनों टीमों की शानदार शुरुआत रही हैं। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते है। जहां एक तरफ पाकिस्तान ने अपने दो मैचों में नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया है तो वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की है। दोनों ही टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में है ऐसे में फैंस को एक बार फिर भारत-पाक के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

आपकों बता दें, पाकिस्तान की टीम 11 अक्टूबर को ही अहमदाबाद पहुंची चुकी थी। पाकिस्तान टीम का भी अहमदाबाद के होटल में शानदार स्वागत किया गया था। अपने खिलाड़ियों का ऐसा भव्य स्वागत देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भी काफी खुश दिखा। जिसके बाद खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स पर खिलाड़ियों के स्वागत का वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का भी अहमदाबाद में शानदार तरीके से स्वागत किया गया है। भारत की मेहमाननवाजी देखकर पाक खिलाड़ी भी गदगद दिखे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ