World Cup 2023: हार्दिक पांड्या की हेल्थ पर बड़ा अपडेट, क्या इंग्लैंड के खिलाफ खेल पाएगा स्टार ऑलराउंडर?

Hardik Pandya likely to miss India vs England Match: बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ तीन गेंद फेंकने के दौरान हार्दिक पांड्या को टखने में चोट लग गई थी।

World Cup 2023: Hardik Pandya likely to miss India vs England Match

World Cup 2023: Hardik Pandya likely to miss India vs England Match

Hardik Pandya likely to miss India vs England Match: भारतीय टीम के उप-कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के चलते बाहर हैं। फैंस उनके टीम में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या रविवार को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के आगामी विश्व कप मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच मिस करने की संभावना

बांग्लादेश पर टीम इंडिया की 8 विकेट की जीत के दौरान सिर्फ तीन गेंद फेंकने के दौरान पांड्या को टखने में चोट लग गई थी। हालांकि, बोर्ड के सूत्रों के अनुसार चोट गंभीर नहीं है, लेकिन अभी इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। न्यूज18 क्रिकेटनेक्स्ट की एक रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया- ”हार्दिक के लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच मिस करने की संभावना है। इस स्तर पर यह एक एहतियात है और कुछ भी गंभीर नहीं है।”

विज्ञापन

शमी को मिली थी जगह

गुजरात टाइटंस के कप्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को मौजूदा विश्व कप में पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। शमी ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। रविवार को पांड्या के टीम में शामिल होने की संभावना नहीं होने के कारण भारतीय टीम पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान में उतर सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि पांड्या ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले चार मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। पांड्या भारत के मिडल ऑर्डर को भी मजबूती देते हैं। ऐसे में टीम में उनकी कमी खल रही है। देखना होगा कि वे चोट से उबरकर मैदान में कब तक वापसी करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ