BCCI ने बनाया खास प्लान, अब इस तर्ज पर होगा टी20 लीग का आयोजन

Women’s Premier League 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के सभी मैचों को लेकर बीसीसीआई एक खास प्लान बना रही है। जिसके बाद लीग के सभी मैच अलग-अलग शहर में हो सकते हैं।

Womens Premier League 2024 BCCI plan caravan model m chinnaswamy stadium arun jaitley stadium

WPL 2024 को लेकर BCCI का प्लान Image Credit: Social Media

Women’s Premier League 2024:  महिला प्रीमियर लीग का इस साल दूसरा सीजन खेला जाएगा। इसको लेकर महिला खिलाड़ियों पर बोली भी लग चुकी हैं। अब महिला प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक नई योजना बना रहा है। दरअसल इस बार बीसीसीआई महिला प्रीमियर लीग के मैचों को मुंबई की बजाय दूसरे स्थानों पर करना चाहता है। जिसके लिए दो शहरों के नाम पर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक इसको मंजूरी नहीं मिली है लेकिन इसको लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन

बेंगलुरु और दिल्ली में हो सकते हैं मैच

महिला प्रीमियर लीग में पहले सीजन के सभी मैच मुंबई में खेले गए थे लेकिन इस बार बीसीसीआई आईपीएल की तरह डब्ल्यूपीएल के मैचों को भी दूसरे शहरों में करवाना चाहती है। इसको लेकर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इन दो मैदानों पर विचार चल रहा है। क्रिकबज के अनुसार महिला प्रीमियर लीग के पहले हाफ के सभी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में और प्ले ऑफ के मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं।

विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल सीजन-2 के मैचों के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भी विचार किया गया था लेकिन ये स्टेडियम काफी बड़ा है जिसके चलते इसको छोड़ दिया गया। जबकि इस बार बीसीसीआई मुंबई में मैचों को कराने के लिए उत्सुक नहीं है।

विज्ञापन

इन दो मैदानों के लिए बन रही योजना

बेंगलुरु और दिल्ली में मैचों को कराने के लिए अब सटीक तारीखों पर काम चल रहा है। महिला प्रीमियर लीग 2024 में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनके बीच 20 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा बाद में 2 प्लेऑफ मैच होंगे। यानी कुल मिलाकर डब्ल्यूपीएल सीजन-2 में 22 मैच होंगे। पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार फिर से खिताब पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ