WI vs IND: 'वेस्टइंडीज दौरे पर इन 4 युवाओं को मिलनी चाहिए जगह', वसीम जाफर ने दिया सुझाव
Edited By Bhoopendra Rai

Rinku Singh
Edited By Bhoopendra Rai

Rinku Singh
WI vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को जुलाई महीने में वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां उसे टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। चर्चा है कि इस सीरीज में अनुभवी खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका दिया जा सकता है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों के चयन का सुझाव दिया है।
वेस्टइंडीज दौरे को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी राय दी है। स्पोर्ट्स क्रीडा से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को बिना डरे खुलकर खेलना होगा। खासकर लिमिटेड ओवर्स में आक्रामक रवैया अपनाना होगा।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए वसीम जाफर ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों के नाम का सुझाव दिया। उन्होंने साफ कहा कि ‘उन खिलाड़ियों को चांस देना होगा जो इस तरह की क्रिकेट खेलते हैं, क्योंकि गेम अब चेंज हो रहा है। अगर भारत को ट्रॉफी जीतनी है तो फिर उन्हें इस एप्रोच को अपनाना पड़ेगा।’
वेस्टइंडीज दौरे पर नए खिलाड़ियों को मौका देने की मांग का समर्थन भी वसीम जाफर ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर हम टी20 क्रिकेट की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह जैसे प्लेयर्स को मौका दिया जा सकता है।
वसीम जाफर ने आगे कहा कि ‘स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत अभी टीम में नहीं हैं तो फिर जितेश शर्मा को भी मौका मिलना चाहिए। वो एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो पंत को रिप्लेस कर सकते हैं। उन्होंने संजू सैमसन को भी मौका देने की बात कही है। जाफर कहते हैं कि वनडे में संजू सैमसन को लाया जा सकता है।’
पहला टेस्ट मैच, 12-16 जुलाई, शाम 7.30 बजे, डोमनिका
दूसरा टेस्ट मैच, 20-24 जुलाई, शाम 7.30 बजे, त्रिनिदाद
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
पहला वनडे मैच, 27 जुलाई, शाम 7.00 बजे, बारबाडोस
दूसरा वनडे मैच, 29 जुलाई, शाम 7.00 बजे, बारबाडोस
तीसरा वनडे मैच, 1 अगस्त, शाम 7.00 बजे, त्रिनिदाद
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज
पहला टी20 मैच, 3 अगस्त, शाम 8.00 बजे, त्रिनिदाद
दूसरा टी20 मैच, 6 अगस्त, शाम 8.00 बजे, गुयाना
तीसरा टी20 मैच, 8 अगस्त, शाम 8.00 बजे, गुयाना
चौथा टी20 मैच, 12 अगस्त, शाम 8.00 बजे, फ्लोरिडा
पांचवां टी20 मैच, 13 अगस्त, शाम 8.00 बजे, फ्लोरिडा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: