'पूरा देश नवाज को अटैक करेगा लेकिन बाबर...,' वसीम अकरम ने पाकिस्तान की हार के बाद कप्तान को घेरा

Wasim Akram Slams Babar Azam: साउथ अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग धुंधली हो गई हैं।

Wasim Akram Slams Babar Azam Over Mohammad Nawaz for giving him last over World Cup 2023

Wasim Akram Slams Babar Azam (Image Credit- Social Media)

Wasim Akram Slams Babar Azam: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को पाकिस्तान की हार से वर्ल्ड कप 2023 में एक बार फिर से पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पर सवाल उठने लगे। इस मैच में जहां अंपायर्स और डीआरएस जैसे मुद्दे चर्चा में थे। उसी बीच बाबर भी चर्चा का विषय रहे। खासतौर से उस ओवर के लिए जिसमें साउथ अफ्रीका को केशव महाराज ने चौका लगाकर जीत दिलाई और वो ओवर उन्होंने मोहम्मद नवाज को सौंपा था। इसके लिए अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने उन्हें घेरा है।

विज्ञापन

हर तरफ पाकिस्तान की हार के बाद एक बार फिर मोहम्मद नवाज निशाना बनाए जा रहे हैं। पर वसीम अकरम ने सभी से अलग बाबर आजम को गलत ठहराया है। उनका मानना है कि इसमें बाबर आजम की गलती थी कि उन्होंने उसामा मीर की जगह मोहम्मद नवाज को गेंद सौंप दी। ए स्पोर्ट्स पर बात करते हुए वसीम अकरम ने इस मैच के बाद अपना पक्ष रखा और पूरी तरह से एक बार फिर बाबर की कप्तानी पर सवाल उठाए। वह पहले भी बाबर की कप्तानी पर सवाल उठाते नजर आए हैं।

विज्ञापन

क्या बोले वसीम अकरम?

वसीम अकरम ने कहा कि,’मुझे समझ नहीं आया कि बाबर ने नवाज को बॉल क्यों सौंपी जब उसामा के ओवर बाकी थे। आखिरी क्षणों में कुछ गलतियां हुईं। जब टीम हारती है तो आलोचनाएं लाजिमी हैं। आखिरी ओवर नवाज को दिया गया और मुझे पता है कि पूरा देश उन्हें अटैक कर रहा है। लेकिन उस वक्त उसामा मीर के 2 ओवर बचे थे। मुझे यह नहीं समझ आया जबकि नवाज का कॉन्फिडेंट ऊपर नहीं था। यह हमारे कप्तान की सबसे बड़ी गलती थी।’

विज्ञापन

मोहम्मद वसीम की तारीफ में बोले अकरम

हालांकि, वसीम अकरम ने पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि, टीम ने शानदार वापसी की। हारिस ने आखिरी में जान लगा दी। वसीम (मोहम्मद वसीम जूनियर) ने भी इस खेल में अपना असर दिखाया। उनके पास टैलेंट है। उनको लगातार मौके नहीं मिलते। उन्होंने अच्छी गति से लगातार 140 से अधिक की स्पीड निकाली। उन्होंने स्विंग से भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की तारीफ की। अब देखना होगा कि आखिर क्या पाकिस्तान की किस्मत पलटेगी। जो बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ