IND Vs AUS: विराट कोहली ने लाबुशेन का स्वागत करते हुए लिए मजे, दहशत में कंगारू टीम; Video वायरल

IND vs AUS Final: विश्व कप 2023 फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुसेन का ऐसा स्वागत किया जो हो गया वायरल।

Virat Kohli staring Marnus Labuschagne viral video icc odi world cup 2023 ind vs aus final match

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 IND vs AUS Final: विश्व कप 2023 का रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टोडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम को 240 रनों का बचाव करना है जो होता हुआ भी दिखाई दे रहा है। मैदान के बाहर से लेकर मैदान के अंदर तक काफी गर्मजोशी भरा माहौल देखने को मिल रहा है। वैसे तो विराट कोहली को हर मैच में काफी अग्रेसिव देखा जाता है और बीच-बीच में वो विपक्षी खिलाड़ियों के भी मजे लेते हुए दिखाई देते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक वैसा ही कुछ फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला। जब स्टीव स्मिथ आउट होकर बाहर गए और उनकी बल्लेबाजी करने लाबुसेन मैदान में अंदर आए तो उनका सामना विराट कोहली से हुआ। इस दौरान विराट कोहली ने लाबुसेन की आंखों में देखकर कुछ बात कही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं अब फैंस भी सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के मजे ले रहे हैं। फैंस बोल रहे है कि कोहली के रिएक्शन के बाद अब कंगारू टीम दहशत में आ गई है।

ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रनों का लक्ष्य

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 240 रन बनाए है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 66 और विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 47 रनों की पारी खेली। पिच के मिजाज को देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 241 रनों का लक्ष्य बनाना उतना आसान होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ