ICC World Cup 2023: अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे इन दिग्गजों पर होगी टीम को जिताने की जिम्मेदारी
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

Cricketers playing their last ODI World Cup: भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर 2023 से होने वाली है। विश्वकप का हिस्सा होना हर खिलाड़ी का सपना होता है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि इस मेगा इवेंट में कई बार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं लेकिन ये उनका आखिरी विश्वकप हो सकता है। इन पर व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ आखिरी बार टीम को जिताने का भी दबाव होगा।
भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली 34 साल के हो गए हैं। हालांकि वे काफी फिट हैं लेकिन फिर भी ये माना जा रहा है कि ये उनका आखिरी विश्वकप हो सकता है। विराट इस फॉर्मेंट के शहंशाह हैं। उनके नाम 47 शतक हैं।
भारतीय कप्तान 36 साल के हो गए हैं। ये उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप है। कप्तान के ऊपर टीम को 13 साल बाद फिर से चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
वॉर्नर ने एक दशक से लंबे करियर में खुद को महानतम बल्लेबाज के रुप में साबित किया है। वे ओपनिंग बल्लेबाज के रुप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनके आखिरी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को उनसे उम्मीदे होंगी।
स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे भरोसेमंद मिडल ऑर्डर खिलाड़ी हैं। 34 साल के स्मिथ 2015 की विश्व विजेता टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी थे।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन विश्वकप के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने लगातार दो बार फाइनल खेला है। ऐसे में वे अपने आखिरी विश्वकप में देश को पहली वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी जिताना चाहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: