टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, मैदान पर लौटा स्टार खिलाड़ी..जल्द होगी टीम में वापसी!

ODI World Cup 2023: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को हाल ही में मैदान में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है।

rishabh pant started practicing icc odi world cup 2023

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: इन दिनों टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2023 में व्यस्त है और लगातार टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टूर्नामेंट के बीच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होकर विश्व कप से बाहर होने पर टीम थोड़ी मुश्किल में थी लेकिन अब टीम का दूसरा खिलाड़ी लंबे समय के बाद मैदान पर लौटा है। हालांकि, विश्व कप से ये खिलाड़ी पहले ही बाहर है लेकिन फैंस और टीम मैनेजमेंट बेसब्री से इस खिलाड़ी के टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मैदान पर लौटे ऋषभ पंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद से ही टीम से बाहर है। पिछले साल दिसंबर में पंत का रोड एक्सीडेंट हो गया था इस एक्सीडेंट में उनकी कार जलकर खाक हो गई थी और पंत को गंभीर रूप से चोट लग गई थी। जिसके बाद कई महीनों तक उनका अस्पताल में इलाज चला। हालांकि अब ऋषभ पंत काफी रिकवर कर चुके हैं। वहीं, पंत का एक वीडियो भी अब सामने आया है जिसमें वो मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है कि पंत अब प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतर चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जल्द होगी टीम में वापसी

ऋषभ पंत को कई बार मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा जा चुका है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि ऋषभ विश्व कप 2023 के बाद होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं। वहीं, अगर इस सीरीज में उनकी वापसी नहीं होती है तो फिर पंत को आईपीएल 2024 में देखा जा सकता है।

हालांकि अभी पंत की वापसी को लेकर टीम मैनेजमेंट या बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इन दिनों पंत कोलकाता में मौजूद है जहां पर वो सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग की देखरेख में वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ