The Great Khali Hit ball one hand ball go for six viral video

The Great Khali पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार; एक हाथ से जड़ दिया ऐसा शॉट, खो गई बॉल

The Great Khali Six: रेसलिंग दिग्गज द ग्रेट खली ने एक ही हाथ से ऐसा शॉट लगा दिया कि बॉल दूर कहीं आसमान में चली गई।

The Great Khali Six: भारत में क्रिकेट की कितनी लोकप्रियता है यह बात तो हम सभी जानते हैं। भारत का राष्ट्र खेल भले ही हॉकी है, लेकिन आज के दौर में लोग हॉकी और अन्य खेल से कहीं अधिक क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। क्रिकेट भारतीय फैंस के लिए इमोशन बन गया है। इसका असर हमें हर एक गली मोहल्ले में देखने को मिल जाता है। भारत में बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जो क्रिकेट के दिवाने नहीं होंगे। आम लोग तो ठीक है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के रेसलिंग दिग्गज द ग्रेट खली भी क्रिकेट के दिवाने हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान द ग्रेट खली का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी यही सोचेंगे कि काश खली भारतीय टीम के लिए खेल रहे होते।

विज्ञापन

दूर आसमान में गई बॉल

बता दें कि खली ने क्रिकेट में बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने का एक वीडियो शेयर किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खली अपने घर के छत पर क्रिकेट खेल रहे हैं। खली के एब्स दिख रहे हैं और उनके हाथ में बल्ला है। सामने से जब गेंद कराई गई खली ने एक ही हाथ से बैट चलाया और गेंद इतनी दूर चली गई की फिर मिली भी नहीं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि खली ने एक ही हाथ से डबल सिक्स जड़ दिया है। खली के शॉट लगाते ही गेंद आसमान में चली गई और कहीं दूर जाकर गिरी। अब वह गेंद दोबारा मिल भी नहीं सकती है। इस वीडियो पर फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

फैंन ने दिए मजेदार रिएक्शन

खली का वीडियो देख पल्लव नाम के एक फैन ने लिखा कि खली ने एक हाथ से शॉट लगाई तो गेंद इतनी दूर गई अगर वह दोनों हाथ से शॉट लगाए होते तो गेंद मार्श तक चली जाएगी। रुसी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि भाई मेरे पास खेलने के लिए बॉल नहीं है। एक काम करो जोर से छक्का मारो और गेंद को मेरे छत पर भेज दो। एक सन्नया चौधरी नाम की यूजर ने लिखा कि ‘What a Shot’ गेंद गई सीधा मंगल ग्रह पर। अभिनव सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि खली भाई आप कोहली का करियर खा जाओ। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोहली को खली से कुछ सीखना चाहिए।

विज्ञापन

15 फरवरी को दूसरा टेस्ट मैच

बता दें कि खली को यकीनन भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज को देखकर यह खुमार चढ़ा होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच जो सीरीज खेली जा रही है, वह अभी तक बराबरी पर है। भारत और इंग्लैंड दोनों ने सीरीज का एक-एक मैच अपनी झोली में डाल दिया है। पहले इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट में भारत को हराया था। इसके बाद भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड को धूल चटी दी थी। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ