ICC Men's Test Rankings: WTC Final से पहले टीम इंडिया का बड़ा धमाका, ऑस्ट्रेलिया को मात देकर बनी नंबर 1

Team India dethrone Australia in annual update of the ICC Men's Test Rankings

Team India dethrone Australia in annual update of the ICC Men's Test Rankings

ICC Men’s Test Rankings: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए खुशबखबरी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी की एनुअल पुरुष टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 का ताज हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली इस टीम ने वार्षिक रैंकिंग अपडेट में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा है। ऑस्ट्रेलिया पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में 15 महीने से काबिज थी, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया ने उसकी बादशाहत खत्म कर दी है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1653308396672802817?s=20

विज्ञापन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम 122 रेटिंग के साथ टॉप पर मौजूद थी। टीम इंडिया के 119 रेटिंग प्वाइंट थे। लेकिन अब टीम इंडिया ने 121 रेटिंग प्वाइंट के साथ शीर्ष पर कब्जा जमाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 116 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

ICC Men's Test Rankings

ICC Men’s Test Rankings

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर इंग्लैंड-चौथे पर साउथ अफ्रीका

टीम इंडिया ने हाल में ऑस्ट्रेलिया को लगातार 4 सीरीज हराई थीं। तीसरे नंबर पर 114 रेटिंग प्वाइंट के साथ इंग्लैंड टीम बनी हुई है, जबकि चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका और पांचवे पर न्यूजीलैंड है।

7 जून से होगा WTC का फाइनल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का फाइनल होना है। इस मुकाबले में टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ