T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ सकती है टीम इंडिया, स्टुअर्ट ब्रॉड बोले- काम हो गया

India vs England Jasprit Bumrah ODI World Cup 2023

India vs England

नई दिल्ली: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच हुए टी 20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर सेमीफाइनल में एंट्री ले ली है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर INDIA VS ENGLAND ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में हो सकती है भिड़ंत

माना जा रहा है कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया-इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा। ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल के अनुसार, इंडिया 6 अंक और +0.730 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। यदि जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच में बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो टीम इंडिया 10 नवंबर को इंग्लैंड से भिड़ेगी। पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को न्यूजीलैंड और ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच होगा।

विज्ञापन

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया ट्वीट

इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड की जीत के बाद ट्वीट कर कहा- काम हो गया, हेली के आउट होने के बाद थोड़ा नर्वस था, लेकिन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल स्पॉट बुक! शायद भारत बनाम इंग्लैंड। उस सेमीफाइनल के विजेता मेरी राय में विश्व कप जीतेंगे क्योंकि दोनों टीमों के पास सबसे अधिक मैच विनर हैं।

https://twitter.com/StuartBroad8/status/1588856194109648897

विज्ञापन

INDIA vs ENGLAND Head To Head

यदि भारत कल जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतती है तो एडिलेड ओवल में 10 नवंबर को IND vs ENG सेमीफाइनल होगा। IND vs ENG T20 क्रिकेट में 22 मैचों में आमने-सामने हुई हैं। इसमें भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि इंग्लैंड ने 10 मैचों में जीत हासिल की है।

ब्रॉड के कहने का अर्थ है कि इंडिया-इंग्लैंड के बीच में से जो भी फाइनल में जाएगा वही टी 20 वर्ल्ड कप जीतेगा। न्यूजीलैंड पिछली बार भी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया था। हालांकि अब न्यूजीलैंड ने पहले ही मैच में AUS के खिलाफ 89 रन से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल से ही बाहर कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ