T20 Blast: नसीम शाह ने फेंकी बुलेट की रफ्तार से गेंद, उड़ा डाला मिडल स्टंप, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

T20 Blast Naseem Shah
Edited By Pushpendra Sharma

T20 Blast Naseem Shah
नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह इन दिनों टी-20 ब्लास्ट में जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। रविवार को उन्होंने रिवरसाइड ग्राउंड पर डरहम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। लीसेस्टरशायर के गेंदबाज ने चार ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट निकाला। इस दौरान उन्होंने डरहम के बल्लेबाज वेन पार्नेल को घातक गेंद पर इस तरह बोल्ड किया कि मिडल स्टंप उड़कर दूर जा गिरा।
ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्नेल ने जैसे ही नसीम की सनसनाती गेंद को छूने की कोशिश की, वे चूके और शानदार यॉर्कर मिडल स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये बॉल इतनी घातक थी कि पार्नेल बस पोज मारते रह गए।
1⃣9⃣ | 𝐁𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝 𝐡𝐢𝐦! ⚡️
A brilliant penultimate over from @iNaseemShah. He sends Parnell's middle stump tumbling, conceding just five from the 19th. 👏
DUR 159/5
🦊#FoxesUnleashed pic.twitter.com/0Du4ybik3i
— Leicestershire CCC 🦊 (@leicsccc) June 4, 2023
नसीम की टीम के साथी नवीन उल हक और जोश हुल ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। नवीन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं जोश हुल ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट निकाले। तीनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने डरहम को 168 रनों पर रोक दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीसेस्टरशायर ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। लीसेस्टरशायर के लिए लुइस किंबर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 28 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 55 रन जड़े।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: