Swiggy डिलिवरी बॉय की चमक गई किस्मत, इस टीम ने वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए बनाया नेट बॉलर

swiggy food delivery executive lokesh kumar selected netherlands net bowler for world cup preparatio

swiggy food delivery executive lokesh kumar selected netherlands net bowler for world cup preparatio

Swiggy Food Delivery Executive Netherlands Net Bowler: देश में कई युवा एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं। वे चाहते हैं कि दुनिया उनका टैलेंट देखे, लेकिन आर्थिक परेशानियों के चलते वे अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते। हालांकि वे अपनी ख्वाहिशों को कम नहीं होने देते। यही वजह है कि एक न एक दिन उनकी तमन्ना जरूर पूरा होती है। चेन्नई के एक फूड डिलिवरी बॉय के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। एक स्विगी फूड डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को नीदरलैंड की क्रिकेट टीम ने नेट बॉलर के रूप में शामिल किया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, 29 साल के मिस्ट्री बॉलर लोकेश कुमार को डच टीम ने चार नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में चुना है। लोकेश पिछले पांच साल से फूड डिलिवरी बॉय का काम कर रहे हैं। नीदरलैंड मैनेजमेंट ने भारत के लगभग 10,000 गेंदबाजों का आकलन करने के बाद लोकेश का चयन किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/KNCBcricket/status/1704154075531706653?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1704154075531706653%7Ctwgr%5E2334b65abd1f8cdf74fedc1d89bd3ed8eabd963d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livemint.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Ficc-world-cup-2023-chennai-food-delivery-executive-chosen-to-bowl-for-netherlands-in-nets-11695305559921.html

वर्ल्ड कप की तैयारियों में निभाएंगे भूमिका

क्रिकेट नीदरलैंड्स ने एक्स पर लियाा- हमारे नेट बॉलर्स हंट को जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद भारत। यहां 4 नाम हैं, जो टीम की CWC23 तैयारियों का हिस्सा होंगे। यानी लोकेश वर्ल्ड कप की तैयारियों में भूमिका निभाएंगे। टीओआई के हवाले से लोकेश ने चयन पर कहा- “यह मेरे करियर के सबसे खास क्षणों में से एक है। मैंने अभी तक TNCA के डिवीजन में खेला है। नीदरलैंड के नेट गेंदबाज के रूप में चुने जाने के बाद मुझे लगता है कि मेरी प्रतिभा को पहचान मिल गई है।” नीदरलैंड टीम के सदस्यों ने खुले दिल से मेरा स्वागत किया। मुझे लगता है कि मैं डच परिवार का हिस्सा हूं।” उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह कैंप के लिए जगह बना लेंगे।

विज्ञापन

‘कॉलेज के दिनों से खेल रहा हूं क्रिकेट’

अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- कॉलेज के दिनों के बाद मेरा पूरा ध्यान क्रिकेट पर था। मैंने क्रिकेट पर चार साल बिताए। पांच साल पहले 2018 में मैंने नौकरी करने का फैसला किया। इसके बाद से ही मैं लगतार फूड डिलिवरी से पैसा कमाता हूं। इस दौरान मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए समय निकाल लेता हूं। मैं नियमित क्रिकेट खेलता हूं। लोकेश आईपीएल में खेलने का भी सपना देखते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ