IPL 2024: हैरी ब्रूक को रिलीज करने के बाद, इन खिलाड़ियों पर होंगी सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ी पर रहने वाली है।

sunrisers hyderabad IPL 2024 Auction wanindu hasaranga siddarth kaul

Image Credit: Social Media

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित होगा। जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजीज ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। वहीं इस बार ऑक्शन 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद पर भी सभी की नजरें रहने वाली है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।

विज्ञापन

जिसमें हैरी ब्रूक और आदिल रशीद जैसे खिलाड़ी शामिल है। हैरी ब्रूक को हैदराबाद ने काफी भारी कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन पिछला सीजन हेरी का कुछ खास नहीं रहा जिसके चलते इस हार फ्रेंचाइजी ने उनको रिलीज कर दिया। अब ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें इन खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं।

विज्ञापन

1. वानिंदु हसरंगा

श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। अपने इस फैसले से आरसीबी ने सभी को चौंकाया है। क्योंकि वानिंदु हसरंगा ने आईपीएल में आरसीबी के लिए काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2022 में हसरंगा ने आरसीबी के लिए गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

लेकिन पिछला सीजन उनका कुछ खास नहीं रहा था। इसके अलावा हसरंगा पिछले काफी समय से चोट के चलते श्रीलंका टीम से भी बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनका हालिया फॉर्म कैसा होगा इसको लेकर कुछ पता नहीं। जिसके चलते आरसीबी ने उनको रिलीज करने का फैसला किया। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें हसरंगा को खरीदने पर हो सकती है।

विज्ञापन

2. सिद्धार्थ कौल

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले आरसीबी ने तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को भी रिलीज किया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में सिद्धार्थ ने कमाल की गेंदबाजी की है, इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए। इस बार सिद्धार्थ की बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद सिद्धार्थ कौल पर बोली लगाकर उनको खरीद सकती है।

3. जॉनसन चार्ल्स

पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को भी इस बार केकेआर द्वारा रिलीज कर दिया गया है। वहीं ऑक्शन में हैदराबाद की नजरें जॉनसन पर हो सकती है। हैरी ब्रूक को रिलीज करने के बाद उनकी कमी को पूरा करने के लिए जॉनसन अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ