इंटरनेशनल क्रिकेट में आ रहा है एक और नया नियम, ICC ने की पूरी तैयारी

Stop clock rule: आईसीसी अब इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक नियम लागू करने वाली है। जिसकी शुरुआत इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज से होगी।

stop clock rule international-cricket ICC West Indies vs England t20 series 2023

Image Credit: Social Media

Stop clock rule: इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी अब एक और नया नियम लेकर आने वाली है। जिसको लेकर आईसीसी ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस नियम को आईसीसी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी20 सीरीज में लागू करेगी। जी हां हम बात कर रहे है स्टॉप क्लॉक नियम की।

विज्ञापन

इस नियम का ट्रायल आईसीसी इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में करेगी। इस नियम के तहत गेंदबाजी करने वाली टीम को ओवर समाप्त होने के बाद अगले ओवर की गेंद 60 सेकंड के भीतर डालनी होगी। यानी ओवर समाप्ती के बाद गेंदबाजी टीम को अगला ओवर की शुरुआत 60 सेकंड के अंदर करानी होगी। इस नियम के तहत आईसीसी उस समय को बचाना चाहती है जो ओवर समाप्त होने के बाद लगता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, “क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेल की गति को बढ़ाना तरीका ढूंढा जा रहा है। इसको लेकर साल 2022 में आईसीसी ने एक और नियम लागू किया था जिसके अनुसार निर्धारित समय में ओवर पूरा नहीं करने वाली टीम को 30 गज के दायरे के बाहर महज 4 फिल्डर्स को ही खड़े करने की अनुमति होगी। स्टॉप ट्रायल नियम का ट्रायल खत्म होने के बाद ही इसका आंकलन किया जाएगा कि ये कितना सफल रहा है।”

क्या है Stop clock rule?

स्टॉप क्लॉक नियम को आईसीसी पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में लेकर आ रही है। इसको पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू किया जाएगा और इसका ट्रायस होगा। इस नियम के बाद गेंदबाजी टीम को पिछले ओवर के समाप्त होने के बाद अगली 60 सेकंड के अंदर अगले ओवर की शुरुआत करनी होगी। अगर गेंदबाजी करने वाली टीम इस नियम का उल्लंघन करती है तो उस पर 5 रनों का जुर्माना लगेगा। गेंदबाजी करने वाली टीम के 5 रन कम कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ