नई दिल्ली: आईपीएल का रोमांच मैच दर मैच बढ़ता जा रहा है। रविवार को राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरआर के ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल ने इस कदर गदर मचाया कि क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए दोनों ओपनर्स ने पावरप्ले (6 ओवर) में 85 रन ठोक डाले। जयसवाल ने 6 चौके ठोक 30 और जोस बटलर ने 22 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के कूट 245 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 54 रन जड़ दिए। दोनों बल्लेबाजों ने इस तरह तूफान मचाया कि सन राइजर्स के गेंदबाजों के होश उड़ गए। बटलर ने महज 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी जमाई। इसी के साथ बटलर और जयसवाल ने करीब 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला।

विज्ञापन

पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाली छठी टीम बनी आरआर

पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के इतिहास में छठी टीम बन गई। इस मामले में उसने डेक्कन चार्जेज का रिकॉर्ड तोड़ा। डेक्कन ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 2019 में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में एक विकेट खोकर 84 रन बनाए थे। इसमें एडम गिलक्रिस्ट के अकेले 74 रन शामिल थे। गिलक्रिस्ट ने महज 25 गेंदों में 9 चौके-5 छक्के ठोक ये रन जड़े थे। पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन जड़ने का रिकॉर्ड केकेआर के नाम दर्ज है। उसने 2017 में आरसीबी के खिलाफ बिना विकेट खोए 105 रन बनाए थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1642476075937828865?cxt=HHwWgsDQpb7Sn8stAAAA

विज्ञापन
और पढ़िए – SRH vs RR: गजब…ट्रेंट बोल्ट ने उखाड़ा स्टंप, होल्डर ने लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो

आईपीएल में पहले छह ओवरों के बाद हाईऐस्ट टीम स्कोर:

105/0 – केकेआर बनाम आरसीबी, बैंगलोर, 2017
100/2 – सीएसके बनाम पीबीकेएस, मुंबई, 2014
90/0 – सीएसके बनाम एमआई, मुंबई, 2015
87/2 – केटीके बनाम आरआर, इंदौर, 2011
86/1 – पीबीकेएस बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2014
85/1 – आरआर बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2023

आईपीएल में रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर

85/1 बनाम SRH, हैदराबाद 2023
81/1 बनाम सीएसके, अबू धाबी 2020
73/1 बनाम डेक्कन, हैदराबाद 2008
70/0 बनाम पीबीकेएस, जयपुर 2010

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ