SA vs AFG: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से दी मात, विश्व कप से बाहर हुई अफगान टीम

SA vs AFG: विश्व कप 2023 में अपने आखिरी लीग मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही अफगान टीम विश्व से बाहर हो गई।

South Africa beat Afghanistan five wickets icc odi world cup 2023 sa vs afg

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 SA vs AFG: वनडे विश्व कप में आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल की है। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान विश्व से बाहर हो गया है। 9 मैचों में ये साउथ अफ्रीका की 7वीं जीत है। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान की 9 मैचों में पांचवी हार है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान से मिले 245 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वान डेर डुसेन ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान डुसेन ने 6 चौके और एक छक्का लगाया। इस शानदार पारी के लिए उनको मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन

इसके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 41 और एंडिले फेहलुकवायो ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राशिद खान और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मुजीब उर रहमान ने एक विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

अफगान ने 244 रनों की दिया था लक्ष्य

मैच में टॉस जीतकर अफगान टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफागनिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 244 रन बनाए है और साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अजमतुल्लाह ने सबसे ज्यादा 97 रनों की नाबाद पारी खेली है। बता दें, अजमत्तुलाह की ये इस विश्व कप में तीसरा अर्धशतक है। इसके अलावा रहमत शाह 26, नूर अहमद 26 और गुरबाज ने 25 ने रनों की पारी खेली है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ