T20 World Cup 2022: श्रीलंका की जोरदार वापसी..UAE को बड़े अंतर से दी पटखनी, इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाई तबाही
Edited By Bhoopendra Rai

SL vs UAE Sri Lanka beat UAE by 79 runs
Edited By Bhoopendra Rai

SL vs UAE Sri Lanka beat UAE by 79 runs
T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर राउंड में पहला मैच हारने वाली श्रीलंका ने जोरदार वापसी की है। श्रीलंका ने मंगलवार को खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में UAE को 79 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यूएई 17.1 ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
श्रीलंका के लिए पाथुम निशांका ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा धनंजय डिसिल्वा के बल्ले से 33 रन निकले थे। इस टारगेट के जवाब में UAE ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। यूएई ने 13.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं।
यूएई के लिए 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। दुष्मंथा चमीरा ने तीन विकेट लिए हैं। वहीं, हसरंगा के नाम भी 3 विकेट हैं। 2 विकेट महेश तीक्षणा ने भी अपने नाम किए हैं।
A fighting knock by Pathum Nissanka 👊#RoaringForGlory #T20WorldCup pic.twitter.com/sIXgEGr5s2
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) October 18, 2022
इस मैच में श्रीलंका की पारी के दौरान UAE के भारतीय मूल के स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने कमाल किया। उन्होंने अपने करियर और इस वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक जमाई। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के 15वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर यह कारनाम किया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने भानुका राजपक्षे, चरिथ असालंका और फिर दासुन शनाका को शिकार बनाया। ओवर ऑल टी-20 वर्ल्ड कप में ये पांचवीं हैट्रिक है।
A superb hat-trick from Karthik Meiyappan.
Check out the final wicket of Dasun Shanaka, that Meiyappan called his best of the three 🎥⤵️
🎥 ICC#T20WorldCup2022 #SLvsUAEpic.twitter.com/BClBHQcXcf
— CricXtasy (@CricXtasy) October 18, 2022
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: