SL vs PAK: मदुशंका को समझ नहीं आई नसीम शाह की इनस्विंगर, बल्ले के नीचे से उड़ा गई गिल्लियां, देखें वीडियो

SL vs PAK Naseem Shah

नई दिल्ली: श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच कोलंबों में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन नसीम शाह सुर्खियों में रहे। उन्होंने 62वें ओवर में रमेश मेंडिस को आउट करने में पूरा जोर लगा दिया, लेकिन मेंडिस लकी रहे और वे तीन गेंदों में तीन बार आउट होने से बच गए। आखिरकार हताश-परेशान नसीम ने जोरदार वापसी की और आखिरी तीन विकेटों को बोल्ड मार श्रीलंका को चारों खाने चित कर दिया।

विज्ञापन

मदुशंका ने बाहर समझकर छोड़ दी बॉल 

नसीम शाह ने दिलशान मदुशंका को इस ओवर की चौथी गेंद डाली तो बल्लेबाज इसे समझ नहीं पाया। बॉल ने जैसे ही टप्पा खाया ये यॉर्कर बनी और मदुशंका के बल्ले के नीचे से निकल उनकी गिल्लियां बिखेर गई। ये गेंद इतनी घातक थी कि पल भर में ही मदुशंका का काम तमाम कर गई। खुद बल्लेबाज को भी इस पर यकीन नहीं हुआ। आखिरकार मदुशंका को डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। मदुशंका को बोल्ड कर नसीम ने श्रीलंका की पारी को 188 रनों पर ढेर कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/NS71stan/status/1684522029796708352

पाकिस्तान ने दर्ज की शानदार जीत

नसीम शाह ने दूसरी ईनिंग में 17.4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं नौमान अली ने घातक गेंदबाजी करते हुए 23 ओवर में 70 रन देकर 7 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम 188 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट एक पारी और 222 रनों से जीत लिया। पाकिस्तान ने पहली पारी में 576 रन बनाए थे। उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से शानदार जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ