ICC Ranking: शुभमन गिल की बड़ी छलांग, टॉप-5 में एक मात्र इंडियन बल्लेबाज

Shubman Gill number 5 in ICC ODI batters ranking

Shubman Gill number 5 in ICC ODI batters ranking

ICC Ranking: आईसीसी (ICC) की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया (Team India) के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बड़ी छलांग लगाई है। शुभमन गिल ने वनडे रैंकिंग के टॉप पांच बल्लेबाजों के क्लब में एंट्री कर ली है। वह टॉप पांच में एक मात्र भारतीय बल्लेबाज है।

विज्ञापन

शुभमन गिल पांचवें नंबर पर

आईसीसी ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल छटवें से पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल ने हाल ही में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे शानदार दोहरा शतक भी लगाया था। वह पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जिसका उन्हें फायदा मिला है।

विज्ञापन

शुभमन गिल के सबसे तेज एक हजार रन

शुभमन गिल ने हाल ही में वनडे में भारत की तरफ से सबसे तेज एक हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल की थी। शुभमन ने 19 पारी में ही एक हजार रन पूरे कर लिए थे। भारत के लिए वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने के मामले में शुभमन गिल ने विराट कोहली और शिखर धवन को पीछे छोड़ा था। विराट कोहली और शिखर धवन ने 24-24 पारी में एक हजार रन बनाए थे, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू ने 25 और श्रेयस अय्यर ने भी 25 वनडे पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे।

विज्ञापन

टॉप-10 में तीन भारतीय

वहीं आईसीसी ताजा रैंकिंग के मुताबिक अब वनडे के टॉप टेन बल्लेबाजों में तीन भारतीय है। जिनमें शुभमन गिल 733 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं, वहीं विराट कोहली 714 अंकों के साथ आठवें नंबर और कप्तान रोहित शर्मा 704 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

अश्विन-जडेजा-सूर्या नंबर वन

वहीं आर अश्विन टेस्ट 869 अंकों के साथ टेस्ट के नंबर वन बॉलर बने हुए हैं। जबकि 431 अंकों के साथ रविंद्र जडेजा टेस्ट के नंबर वन ऑलराउंडर की पॉजिशन पर जमे हुए हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज हैं। सूर्या 906 अंकों के साथ टॉप पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ