IND vs AUS: 2nd ODI के बाद अय्यर और गिल का फनी इंटरव्यू, एक दूसरे के रिकॉर्ड के साथ किए मजे, देखें वीडियो

IND vs AUS 2nd ODI

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर।

Shubman Gill and Shreyas Iyer Interview: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मुकाबले में एकतरफा मात दे दिया है। इस मुकाबले को अपने नाम करने के साथ ही भारत ने इस सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस मैच के बाद अय्यर और गिल का एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों खिलाड़ी काफी मस्ती करते हुए हल्के-फुल्के सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें इंटरव्यू के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है।

विज्ञापन

एक दूसरे की पारी से पूछा सवाल

इस इंटरव्यू का उद्देश्य था कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को कितने अच्छे से जानते हैं। इंटरव्यू में अय्यर और गिल से पूछा गया कि दोनों के बीच कितने रनों की पार्टनरशिप हुई। दोनों को एक पेपर और पेन दे दिया गया था। दोनों ने अपने पेपर में लिखा 200। इसके बाद अगला सवाल पूछा गया कि आपके पार्टनर ने कितनी गेंदों में कितने रनों की पारी खेली है। इसका भी जवाब दोनों ने सही दे दिया। अगला सवाल था कि जब आपके पार्टनर ने शतक जड़ा, तब गेंदबाजी कौन कर रहे था। इस पर गिल ने जवाब दिया ‘जम्पा’ और श्रेयस अय्यर ने जवाब दिया ‘शॉन एबॉट’।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1706194009562206362

विज्ञापन

गिल और अय्यर से अगला सवाल था कि उसके पार्टनर ने कितने छक्के जड़े हैं। इस पर गिल ने कहा कि अय्यर ने 2 छक्के जड़े, जबकि उन्होंने 3 छक्के जड़े थे। अय्यर ने भी गलत जवाब देते हुए कहा कि गिल ने 3 छक्के जड़े हैं, जबकि उन्होंने 4 छक्के जड़े थे। अगला सवाल था कि आपके पार्टनर ने कितने चौके जड़े हैं। इस पर गिल ने कहा 12, जबकि अय्यर ने 11 चौके जड़े थे। वहीं, अय्यर ने कहा कि गिल ने 11 चौके जड़े, जबकि उन्होंने 6 चौके जड़े थे। वहीं, दोनों ने इस सवाल का सही जवाब दे दिया कि उनके पार्टनर ने कितनी शतक लगा चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ