'शोएब अख्तर ने इतने इंजेक्शन लिए...,' शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा खुलासा
Edited By Pushpendra Sharma

shahid afridi shoaib akhtar
Edited By Pushpendra Sharma

shahid afridi shoaib akhtar
नई दिल्ली: हाल ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीदी पर बड़ा बयान दिया था। शोएब ने कहा था कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में चोटिल शाहीन अफरीदी को पेन किलर लेकर खेलना चाहिए था। इस मामले के गर्माने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी का बयान सामने आया है। शाहिद ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि शोएब अख्तर अपने क्रिकेट के दिनों में इंजेक्शन लेते थे। यही वजह है कि रावलपिंडी एक्सप्रेस को आजकल चलना मुश्किल हो जाता है। अफरीदी ने पाकिस्तानी चैनल समा टीवी पर चैट में कहा- शोएब अख्तर ने इतने इंजेक्शन लिए कि अब चल नहीं सकते!
और पढ़िए – Shoaib Akhtar ने अपने साथी खिलाड़ी का उड़ाया मजाक, ‘सकरीन नहीं स्क्रीन होता है’, देखें Video
हालांकि शाहिद ने यह भी कहा कि शोएब अख्तर की क्लास अलग है। वह ऐसा कर सकता है। हालांकि यह मुश्किल है, लेकिन हर कोई शोएब अख्तर नहीं हो सकता। अगर आप इंजेक्शन और पेन किलर दवाएं लेते हैं तो चोट के साथ खेलना मुश्किल है क्योंकि तब आप चोट को और अधिक गंभीर करने का जोखिम उठाते हैं।
शाहीन विश्व कप फाइनल में चोट के कारण बीच मैच से बाहर हो गए थे। वह केवल 2.1 ओवर ही फेंक सके, जिसमें उन्होंने 13 रन देकर 1 विकेट लिया। बाकी मैच में शाहीन की कमी पाकिस्तान को खली। पाकिस्तान इस मैच को 5 विकेट से हार गया था। इसके साथ ही पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी चकनाचूर हो गया। शाहीन अब इस साल एशिया कप और एकदिवसीय विश्व कप देखने के लिए तैयार हैं। हालांकि उनकी फिटनेस महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को कई बार अनफिट शाहीन अफरीदी के खेलने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: