हार्दिक पांड्या के लिए खतरा बने शिवम दुबे, युवराज सिंह और विराट कोहली के क्लब में शामिल

Shivam Dube IND vs AFG 1st T20: शिवम दुबे ने मोहाली टी20 में पहले 9 रन देकर दो ओवर में 1 विकेट लिया। उसके बाद उन्होंने नाबाद 60 रनों की पारी खेली।

Shivam Dube Hero Of India Victory Mohali T20 Danger For Hardik Pandya IND vs AFG

Shivam Dube Hero Of India Victory Mohali T20 Danger For Hardik Pandya (Image- News24)

Shivam Dube IND vs AFG 1st T20: भारतीय टीम ने मोहाली में खेले गए पहले टी20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे जीत के हीरो रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाया और उसके बाद उन्होंने नाबाद 60 रनों की पारी खेली। वह एक टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी और एक भी विकेट लेने के मामले में युवराज सिंह, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के क्लब में शामिल हो गए। इतना ही नहीं शिवम की इस परफॉर्मेंस को देख सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के लिए उन्हें बड़ा खतरा भी बताया जाने लगा।

विज्ञापन

हार्दिक के लिए शिवम खतरा!

शिवम दुबे के हार्दिक पांड्या के लिए खतरा बनने को लेकर कई सारे मीम्स भी वायरल होने लगे। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 के बाद से इंजर्ड हैं। उनकी टीम इंडिया में तब से वापसी नहीं हुई है। साथ ही आईपीएल 2024 को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप भी 1 जून से होना है। ऐसे में अगर शिवम ने खुद को लगातार साबित किया तो टीम मैनेजमेंट के लिए एक सिरदर्द खड़ा हो सकता है। शिवम भी हार्दिक की तरह ही फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वह भी टॉप ऑर्डर से लोअर ऑर्डर तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिवम दुबे ने मोहाली टी20 में गेंदबाजी से भी सुर्खियां बटोरी थीं। शुरुआती ओवर्स में वह गेंदबाजी करने आए और पहले ओवर में ही उन्होंने अफगान कप्तान को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 9 रन दिए। इसके बाद शिवम दुबे ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली। 40 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस पारी के साथ उन्होंने हार्दिक, युवराज और कोहली के क्लब में एंट्री कर ली है।

विज्ञापन

T20I में सबसे ज्यादा बार 50+ रन और कम से कम एक विकेट

  • युवराज सिंह – 3
  • विराट कोहली – 2
  • हार्दिक पांड्या – 1
  • शिवम दुबे- 1

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रनआउट पर तोड़ी चुप्पी, शुभमन गिल के लिए कही बड़ी बात

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ