IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रनआउट पर तोड़ी चुप्पी, शुभमन गिल के लिए कही बड़ी बात

Rohit Sharma on Runout India vs Afghanistan 1st T20: रोहित शर्मा कंफ्यूजन के चलते रनआउट हो गए। उन्हें डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

Rohit Sharma breaks silence on runout Shubman Gill Inning india vs afghanistan 1st T20

Rohit Sharma रनआउट के बाद काफी गुस्से में नजर आए।

Rohit Sharma on Runout India vs Afghanistan 1st T20: भारत-अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से शुरू हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच भले ही टीम इंडिया ने जीत लिया हो, लेकिन रोहित शर्मा का गुस्सा फैंस के बीच चर्चा में रहा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच हुए कंफ्यूजन के चलते रोहित दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले रन आउट हो गए। इसके बाद वह काफी गुस्से में दिखे। हालांकि मैच के बाद उन्होंने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी।

विज्ञापन

आप टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं

रोहित ने मैच के बाद कहा- यहां बहुत ज्यादा ठंड थी। जब गेंद उंगली की नोक पर लगती थी तो काफी दर्द होता था। रोहित ने आगे कहा कि रनआउट जैसी चीजें होती रहती हैं। जब ऐसा होता है तो आप निराश हो जाते हैं क्योंकि आप वहां खड़े रहकर टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं।

विज्ञापन

हमने मैच जीत लिया है, ये ज्यादा महत्वपूर्ण

रोहित शर्मा ने आगे कहा- फिर भी सब कुछ आपके अनुसार नहीं होता। हमने मैच जीत लिया है, ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। रोहित ने आगे कहा कि मैं चाहता था कि गिल आगे बढ़ें, लेकिन दुर्भाग्य से वह छोटी पारी खेलने के बाद आउट हो गए।

विज्ञापन

गेंद से हमें बहुत कुछ पॉजिटिव मिला

रोहित ने आगे इस मैच से निकले सकारात्मक पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा- विशेषकर गेंद से हमें बहुत कुछ पॉजिटिव मिला। हमारे सामने परिस्थितियां आसान नहीं थीं। इसके बावजूद हमारे स्पिनरों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और तेज गेंदबाजों ने भी शानदार बॉलिंग की। शिवम दुबे और जितेश ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, फिर तिलक और रिंकू भी अच्छी फॉर्म में हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1745492855404269702

अलग-अलग चीजें आजमाने की बात

रोहित ने आगे अलग-अलग चीजें आजमाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन सुंदर ने 19वां ओवर फेंका। हम जिन क्षेत्रों में थोड़े असहज हैं, उनमें खुद को चुनौती देकर देखना चाहते हैं। हम जो भी संभव होगा वह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह मैच की कीमत पर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ