आंखों ने दे दिया था धोखा, फिर भी वर्ल्ड कप में अड़ा हुआ था स्टार ऑलराउंडर

Blurred vision Affected Shakib’s Batting in World Cup 2023: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का कहना है कि वह वर्ल्ड कप में धुंधली आंखों के साथ शिरकत कर रहे थे।

Shakib Al Hasan Blurred Vision World Cup 2023 Bangladesh national cricket team

भारत बनाम बांग्लादेश। (Social Media)

Blurred vision Affected Shakib’s Batting in World Cup 2023: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी निराशजनक प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में धुंधली आंखों के साथ शिरकत कर रहे थे। क्रिकबज के साथ हुई खास बातचीत के दौरान 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा कि टूर्नामेंट के दौरान वह एक दो मुकाबलों में नहीं, बल्कि पूरे वर्ल्ड कप के दौरान इस समस्या से जूझते रहे।

विज्ञापन

बांग्लादेशी कप्तान ने बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान मुझे गेंदों पर गौर करने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए जब मैं डॉक्टर के पहुंचा तो उन्होंने मुझे बताया कि मेरे कार्निया या रेटिना में पानी भर गया है। जिसके लिए उन्होंने मुझे कुछ ड्रॉप दिए।

विज्ञापन

डॉक्टरों की सलाह है कि मुझे तनाव कम लेना चाहिए। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे यह समस्या थी। जब मैंने दोबारा अमेरिका में जांच करवाई तो पता चला कि मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं। मतलब पहली जांच में मेरे आंखों की समस्या सही थी।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में शाकिब का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। अपनी टीम के लिए वह टूर्नामेंट के दौरान 26.57 की औसत से महज 186 रन ही बना सके थे, जो उनकी छवि के मुताबिक सही नहीं कहा जा सकता है।

इससे पहले वर्ल्ड कप 2019 में उनका प्रदर्शन बेहद दमदार था। उन्होंने अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी के दौरान 606 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में 11 विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ