Shahid Afridi Daughter Marriage: शाहिद अफरीदी के घर गूंजी शहनाई, शादी के बंधन में बंधी अक्सा अफरीदी, देखें वीडियो

shahid afridi daughter aqsa marriage

shahid afridi daughter aqsa marriage

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पीसीबी के चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के घर शहनाई बज गई हैं। उनकी पहली बेटी अक्सा शाहिद अफरीदी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गईं। शादी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्सा अफरीदी की शादी का जश्न इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुआ था। शाहिद अफरीदी के बड़े दामाद का नाम नसीर नासिर खान है। सबसे बड़ी बेटी अक्सा की नसीर नासिर खान से शादी हुई है। इससे पहले शादी का कार्ड वायरल हुआ था। अक्सा का निकाह कराची में हुआ। शाहीन शाह अफरीदी के साथ शाहिद के परिवार और करीबी दोस्त इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Cmyza79K_1n/?utm_source=ig_embed&ig_rid=adde4253-0a03-4678-8432-e197b0cb362c

विज्ञापन

शाहीन शाह अफरीदी भी आए नजर

अक्सा और नसीर के निकाह का पहला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहिद के होने वाले दूसरे दामाद शाहीन शाह अफरीदी को भी फ्रेम में दिखाया गया है। शाहीन शाह अफरीदी, शाहिद अफरीदी की एक और बेटी अंशा शाहिद से शादी करेंगे। अभी 10 दिन पहले ही शाहिद की दूसरी बेटी अंशा के साथ शाहीन की शादी की खबरें सामने आई थीं। अफरीदी परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की कि शाहीन और अंशा का निकाह समारोह पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के शुरू होने से पहले 3 फरवरी को कराची में होगा।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल सगाई करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपनी प्रेमिका अंशा से शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि शाहीन का निकाह समारोह अगले साल कराची में अफरीदी आदिवासी परंपराओं के अनुसार होगा। जबकि स्टार किड का रिसेप्शन बाद में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ