AUS vs PAK: शाहीन अफरीदी की पहले ही ओवर में हुई इतनी धुनाई की, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

Australia vs Pakistan, 1st Test Match 2023-24: शाहीन अफरीदी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह साल 2002 के बाद ओपनिंग ओवर में सर्वाधिक रन खर्च करने वाले संयुक्त रूप सर दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

Shaheen Afridi Wasim Akram Waqar Younis Pakistan VS Australia

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी। (Social Media)

Australia vs Pakistan, 1st Test Match 2023-24: फैंस के इंतजार का पल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला आज (14 दिसंबर) से पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ टेस्ट के पहले ही दिन पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी की गिनती मौजूदा समय के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में की जाती है। नई गेंद से तो उनका कोई जवाब ही नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के लिए पर्थ में पहला ओवर डालते हुए वह काफी महंगे साबित हुए हैं। कंगारू सलामी जोड़ी ने उनके इस ओवर में कुल 14 रन बटोरे। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में साल 2002 के बाद से ओपनिंग ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी के अलावा उनके ही टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने भी पहले ही ओवर में 14 रन लुटाए हैं। शाह को साल 2022 में रावलपिंडी टेस्ट के दौरान इंग्लिश बल्लेबाजों ने 14 रन कूटे थे।

विज्ञापन

पहले स्थान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाज सोहाग गाजी का नाम आता है। उन्होंने साल 2012 में मीरपुर टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले ही ओवर में 18 रन लुटा दिए थे।

मैच के दौरान कंगारू सलामी जोड़ी ने पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल बटोरे। उसके बाद ख्वाजा ने चौथी और पांचवीं पर चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर सलामी जोड़ी ने तीन रन बटोरते हुए कुल इस ओवर में 14 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ