डेब्यू मुकाबले में ही चमकीं सतीश शुभा, RCB से है खास नाता, जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी बिखेरी चमक

India Women vs England Women, 1st Test Match 2023: डेब्यू टेस्ट मुकाबले में सतीश शुभा और जेमिमा रोड्रिग्ज का जलवा देखने को मिला है। खासकर शुभा अपने पहले ही मुकाबले में कुछ ज्यादा आक्रामक नजर आई हैं।

Satheesh Shubha Jemimah Rodrigues India Women vs England Women

सतीश शुभा। (X)

India Women vs England Women, 1st Test Match 2023: भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों टीमें डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। देश के लिए इस टेस्ट मुकाबले में तीन महिला क्रिकेटरों ने डेब्यू किया है। डेब्यू करने वाली खिलाड़ी सतीश शुभा, जेमिमा रोड्रिग्ज और रेणुका सिंह हैं।

विज्ञापन

डेब्यू मुकाबले में चमकीं सतीश शुभा और जेमिमा रोड्रिग्ज:

अपने डेब्यू टेस्ट मुकाबले में ही सतीश शुभा और जेमिमा रोड्रिग्ज का बल्ला जमकर चलकर रहा है। शुभा के इरादे तो मैदान में कुछ ज्यादा ही खतरनाक नजर आ रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। फिलहाल वह 57 गेंद में 96.49 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाकर खेल रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुभा ही नहीं सीमित ओवरों की पेशेवर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज भी टेस्ट डेब्यू करते हुए अच्छी लय में नजर आ रही हैं। उन्होंने खबर लिखे जाने तक 63 गेंदों का सामना किया है। इस बीच उनके बल्ले से 58.73 की औसत से 37 रन निकले हैं।

कौन है महिला क्रिकेटर सतीश शुभा?

24 वर्षीय भारतीय महिला खिलाड़ी सतीश शुभा कर्नाटक के बैंगलोर शहर से ताल्लुक रखती हैं। घरेलू क्रिकेट में वह कर्नाटक महिला क्रिकेट टीम, जबकि महिला आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम के लिए शिरकत करती हैं। मैच के दौरान वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। इसके अलावा वह दाहिने हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी भी हैं।

विज्ञापन

मंधाना और शेफाली का नहीं चला बल्ला:

पारी का आगाज करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का बल्ला खामोश रहा। टीम के लिए मंधाना जहां 12 गेंद में तीन चौके की मदद महज 17 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं शेफाली 30 गेंद में केवल 19 रन बनाने में कामयाब रहीं। टीम का स्कोर लंच तक 27 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 136 रन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ