Sara Tendulkar Lifestyle: अनोखे हैं सारा के शौक, Hobbies और कार कलेक्शन से लेकर प्रति माह Income तक, जानें सब कुछ

Sara Tendulkar Lifestyle: सुर्खियों में रहने वाली सारा तेंदुलकर के शौक काफी कमाल के हैं। चलिए हम आपको बताते हैं सारा के लाइफस्टाइल के बारे में।

Sara Tendulkar Lifestyle Hobbies Car collection Net worth Monthly income Boyfriend and career

सारा तेंदुलकर।

Sara Tendulkar Lifestyle: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर काफी सुर्खियों में रहती है। सारा देखने में जितनी खूबसूरत है, उसके शौक भी उतने ही अनोखे हैं। सारा इन दिनों शुभमन गिल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। भारत के हर मुकाबले में शुभमन गिल को देखते ही फैंस सारा-सारा के रट लगाने लगते हैं। चलिए आज हम आपको सारा तेंदुलकर की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं। सारा तेंदुलकर को क्या पसंद है, उनके पास कितनी कार है, कौन सी कार है, वह प्रति माह कितना कमाती है, उनका नेट वर्थ कितना है। इन सभी सवालों के जवाब हम आपके देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बॉलीवुड में भी एंट्री मार सकती सारा

सारा तेंदुलकर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई धीरू भाई अंबानी के स्कूल से करने के बाद मेडिसिन की पढ़ाई के लिए लंदन चली गई थी। लंदन से उन्होंने मेडिसिन की डिग्री हासिल की और वापस भारत आ गई। सारा को मॉडलिंग में अपना करियर बनाना है। सारा को कई दफा अपने सोशल हैंडल पर अलग-अलग ब्रांड का प्रचार करते भी देखा गया है। ऐसे में वह मॉडलिंग से भी ठीक-ठाक पैसे कमा लेती है। सोशल मीडिया पर फैंस यह भी कयास लगाते हैं कि सारा बॉलीवुड में भी एंट्री मार सकती है।

विज्ञापन

सारा तेंदुलकर इनकम और कार कलेक्शन

सेलिब्रिटी 7 स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक सारा तेंदुलकर को म्यूजिक सुनना, फिल्म देखना और किताबें पढ़ना काफी पसंद है। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना भी अच्छा लगता है। वह सोशल मीडिया और मॉडलिंग से हर महीने के करीब 5 लाख रुपये कमा लेती है। बताया जा रहा है कि सारा का नेट वर्थ 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक है। कार कलेक्शन की बात करें तो, सारा के पास दो BMW कार है। पहली कार है BMW I8 और दूसरी कार है BMW M6 कार। यह दोनों ही कार काफी महंगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ