अरे बाप रे... फील्डिंग ऐसी कि उखाड़ दी जमीन, VIDEO देख घूमा लोगों का दिमाग

Excellent fielding by Saim Ayub: सिडनी टेस्ट में सईम अय्यूब के फील्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Saim Ayub Australia vs Pakistan

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच का दृश्य। (Social Media)

AUS vs PAK Sydney Test: Excellent fielding by Saim Ayub: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के लिए कुछ भी अच्छा साबित होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पहले ही दो टेस्ट मैच गंवा चुकी ग्रीन टीम तीसरे टेस्ट मुकाबले में भी हार के कगार पर स्थित है। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में महज 68 रन पर अपने सात बड़े विकेट गंवा दिए हैं। टीम के लिए दिन की समाप्ति तक मोहम्मद रिजवान 18 गेंद में छह और आमिर जमाल बिना खाता खोले नाबाद हैं। पाकिस्तान को दूसरी पारी में 82 रन की बढ़त हासिल हुई है।

विज्ञापन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। पाकिस्तान की तरफ से साजिद खान गेंदबाजी कर रहे थे। विपक्षी टीम की तरफ से स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए तैयार थे। साजिद के इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने आगे निकलते हुए कवर के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। इसमें कुछ हद तक वह सफल भी रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

गेंद बल्ले से लगने के बाद सरपट सीमारेखा की तरफ जा रही थी। हालांकि, यहां सईम अय्यूब ने एक लंबी दौड़ लगाते हुए स्मिथ की मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने डाइव लगाते हुए गेंद को सीमारेखा के अंदर ही रोक लिया, लेकिन इस दौरान वह चोटिल होने से भी बाल-बाल बच गए।

जमीन में फंसा पैर:

दरअसल जब वह डाइव लगा रहे थे तब उनका पैर जमीन में बुरी तरह से फंस गया। इस दौरान वहां के कुछ हिस्सों को उखड़ते हुए भी देखा गया। खुदा ना खास्ता जमीन कठोर रही होती तो वह बुरी तरह से इंजरी का भी शिकार हो सकते थे। हालांकि, वह चोटिल होने से बाल-बाल बच गए और अपनी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन भी बचाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ