सचिन तेंदुलकर हुए Fake Video के शिकार, सोशल मीडिया पर भड़के मास्टर ब्लास्टर

Sachin Tendulkar Fake Video: सचिन तेंदुलकर के एक वीडियो का गलत इस्तेमाल करके फेक वीडियो बनाया गया है। इस पर सचिन ने गुस्सा निकाला है।

Sachin Tendulkar Fake Video Viral Social Media Anger Deepfake Misinformation Alert

Sachin Tendulkar Fake Video Viral Social Media Anger Deepfake Misinformation Alert (Image- News24)

Sachin Tendulkar Fake Video: क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वैसे तो ना ही क्रिकेट फील्ड और ना ही फील्ड के बाहर कभी गुस्से में नजर आते थे। अक्सर सोशल मीडिया पर भी सचिन के पोस्ट से उनका शांत और सरल व्यवहार नजर आता है। मगर सोमवार को सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर एक वीडियो के साथ ऐसा पोस्ट किया जिसमें साफतौर पर उनका गुस्सा नजर आ रहा था। दरअसल सचिन के एक इंटरव्यू वीडियो को फेक वीडियो के तौर पर एक गेमिंग ऐप के द्वारा यूज किया गया है। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें एक गेमिंग ऐप द्वारा सचिन तेंदुलकर के अन्य वीडियो को यूज किया गया है। सचिन तेंदुलकर का यह वीडियो किसी दूसरे इंटरव्यू का है। पर इस ऐप द्वारा अपना झूठा प्रमोशन करवाने के लिए इसको म्यूट किया गया और सचिन की आवाज में डबिंग करते हुए इसका गलता इस्तेमाल किया। इस वीडियो में नीचे सब टाइटल्स भी लिखे गए। इस पूरे मामले पर सचिन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पोस्ट लिखा और लोगों को सचेत हुए अपना गुस्सा भी निकाला।

विज्ञापन

क्या बोले सचिन तेंदुलकर?

सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा,’यह वीडियो पूरी तरह फेक है। तकनीक का इस तरह इस्तेमाल करना बिल्कुल ही गलत बात है। आप सभी से विनती है कि इस वीडियो, ऐसे ऐड और ऐसी ऐप को भारी संख्या में रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अलर्ट रहना होगा और शिकायतों के प्रति सख्ती बरतनी होगी। उनकी तरफ से इस तरह की गलत जानकारियां और डीपफेक जैसी चीजों पर भी रोक लगाना बेहद जरूरी है।’

विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में डीपफेक का मुद्दा काफी गर्माया था। इस मुद्दे पर काफी बहस छिड़ी थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना के फेक वीडियो और उनकी तस्वीर के गलत इस्तेमाल के बाद यह मुद्दा छिड़ा था। अब सचिन तेंदुलकर भी इसके जाल में फंस गए, हालांकि यह डीपफेक नहीं था पर उनके वीडियो का गलत इस्तेमाल था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ