SA vs WI: 8 छक्के, 9 चौके, मिस कर दी है Quinton de Kock की सेंचुरी? यहां 2 मिनट में देखें तूफानी बैटिंग
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में खेला गया दूसरा टी20 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड टूटे और बने। साउथ अफ्रीका की टीम टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 258 रनों के लक्ष्य को इस टीम ने 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने गजब की बैटिंग की।
Quinton de kock brutal hitting. #SAvsWI pic.twitter.com/EuTAdrOqw6
— Vishal Singh (@vishhy5) March 26, 2023
क्विंटन डी कॉक पहली गेंद से वेस्टइंडीज के बॉलर्स पर कहर बनकर टूटे और अपने टी20 करियर की पहली सेंचुरी ठोक दी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए टी20 में मिलर के बाद दूसरी सबसे तेज सेंचुरी बनाई है। उनके बल्ले से 8 छक्के और 9 चौके निकले। अगर आपने ये तूफानी शतक मिस कर दिया है तो हम आपके लिए इसकी वीडियो क्लिप लेकर आए हैं, नीचे देखिए
वेस्टइंडीज ने सबसे पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 258 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को पूरा करना आसान नहीं था, लेकिन साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज ने 6 ओवर में ही 102 रन ठोक इसे आसान बना दिया। डी कॉक ने शतक बनाया, जबकि रीजा हैंड्रिक्स 68 रन बनाकर आउट हुए। अंत में कप्तान एडिन मार्करम की तूफानी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर दिया। साउथ अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 259 रन बना दिए और इतिहास रच दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: