गौतम गंभीर के साथ नोकझोंक पर श्रीसंत को लगा बड़ा झटका, LLC ने भेजा कानूनी नोटिस

Gautam Gambhir Sreesanth Controversy: गौतम गंभीर और श्रीसंत के मामले में एलएलसी ने लिया बड़ा एक्शन। श्रीसंत को भेजा नोटिस।

s sreesanth-receives-legal-notice Gautam Gambhir Sreesanth Controversy legends-league-cricket

Image Credit: Social Media

Gautam Gambhir Sreesanth Controversy: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बीते दिन टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के बीच तिखी नोकझोंक देखने को मिली थी। बीच मैदान में लडाई के बाद दोनों की जंग सोशल मीडिया तक पहुंच गई।

विज्ञापन

सबसे पहले एस श्रीसंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयय करके बताया कि गौतम गंभीर ने उनके साथ काफी बदतमीजी की और उनको फिक्सर-फिक्सर कहकर बुलाया। वहीं अब इस मामले में लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने एक्शन लिया है। जिसके श्रीसंत को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

एलएलसी ने श्रीसंत को भेजा कानूनी नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे मामले पर एक्शन लेते हुए लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने श्रीसंत को एक कानूनी नोटिस भेजा है। एलसीसी के कानूनी नोटिस में लिखा है कि श्रीसंत टी20 टूर्नामेंट में खेलते समय अपने अनुबंध का उल्लंघन करने के दोषी थे।

विज्ञापन

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तेज गेंदबाज के साथ बातचीत तभी शुरू की जाएगी जब वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गौतम गंभीर की आलोचना करने वाले वीडियो हटा देंगे। इससे पहले एलसीसी ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह भारत के पूर्व खिलाड़ियों गौतम गंभीर और श्रीसंत से जुड़ी घटना में आचार संहिता के उल्लंघन की आंतरिक जांच करेगी।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/tv/C0ipAgcRY-S/?igshid=ZDE1MWVjZGVmZQ%3D%3D

क्वालीफायर मैच के दौरान हुई थी भिडंत

बता दें, लीजेंड्स लीग के क्वालीफायर मुकाबले के दौरान गौतम गंभीर और श्रीसंत की भिडंत हुई थी। मैच के दौरान जब श्रीसंत गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके सामने गौतम गंभीर बल्लेबाजी पर थे। श्रीसंत की दो गेंदों पर गंभीर ने एक छक्का और चौका जड़ा। जिसके बाद श्रीसंत ने गंभीर की तरफ आंखे दिखाई। इसके बाद गंभीर कहा पीछे रहने वाले थे। गौतम गंभीर भी फिर श्रीसंत पर चिल्लाने लगे। श्रीसंत के मुताबिक गंभीर लगातार उनको फिक्सर, फिक्सर कहने लगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ