T20 World Cup को लेकर क्या सोच रहें रोहित-विराट? कहीं फैंस को न कर दें निराश

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं।

rohit sharma virat kohli thinking about T20 World Cup 2024

Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में सेलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दिया है और सभी युवा खिलाड़ी सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर रहे है। बीसीसीआई अब टी20 विश्व कप 2024 को लेकर टीम को तैयार करने की कोशिश कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार टी20 क्रिकेट से दूरियां बनाते हुए दिखाई दे रहे है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2023 के बाद से इन दोनों खिलाड़ियों ने एक टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वहीं दूसरी तरफ फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है इन दोनों खिलड़ियों को 2024 का टी20 विश्व कप खेलना चाहिए। हालांकि इसको लेकर रोहित और विराट क्या सोच रहे हैं इसके बारे में कोई नहीं जानता है।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

रोहित-विराट ने एक बार फिर बनाई टी20 क्रिकेच से दूरियां

30 नवंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने तीनो फॉर्मेट की टीमों का ऐलान किया है। टी20 टीम के स्क्वॉड को देखकर फैंस एक बार फिर से ऐहारन हो गए है। क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बाहर है।

विज्ञापन

इन दोनों खिलाड़ियों ने वाइट बॉल क्रिकेट में बीसीसीआई से आराम मांगा है। जिसके बाद अब फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या रोहित और विराट टी20 विश्व कप 2024 को खेलना नहीं चाहते हैं। अगर सच में ऐसा होता है तो फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

टी20 विश्व कप में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभव की भी जरुरत

जहां एक तरफ अब बीसीसीआई टी20 विश्व कप के लिए अपनी युवा टीम को तैयार कर रही है तो वहीं क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम में रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की भी जरुरत होगी। क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी दबाव को अच्छे से झेलना जानते है। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई ने भी टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर फैसला रोहित और विराट पर ही छोड़ रखा है। अब जल्द ही इन दोनों खिलाड़ियों को ये साफ करना होगा कि वे क्या सच में टी20 विश्व कप खेलना चाहते है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ