Rohit Sharma Tells Retirement Plan Before IND vs ENG Hyderabad Test
विज्ञापन

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बताया कब लेंगे रिटायरमेंट? बीच सीरीज हिटमैन का बड़ा ऐलान

Rohit Sharma Tells Retirement Plan: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले अपना रिटायरमेंट प्लान बताया।

Rohit Sharma Tells Retirement Plan: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ती उम्र को देखते हुए अब लगातार उनके रिटायरमेंट की बातें होती रहती हैं। बहुत लोगों को उम्मीद थी कि रोहित वर्ल्ड कप 2023 के बाद संन्यास ले सकते हैं। लेकिन हिटमैन ने इन सभी बातों का करारा जवाब दिया और इंटरनेशल क्रिकेट में वापसी की। टेस्ट ही नहीं इसके बाद वह टी20 क्रिकेट में भी लौटे और अफगानिस्तान सीरीज में शानदार शतक ठोका। अब इंग्लैंड सीरीज के बीच हिटमैन ने अपना रिटायरमैन प्लान बताते हुए बड़ा ऐलान किया और बताया कि कब वह संन्यास लेंगे।

रोहित शर्मा कब लेंगे रिटायरमेंट?

हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के ओपनिंग टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया। वह बोले कि जिस दिन मैं सुबह सो कर उठा और मुझे लगा कि अब मैं नहीं खेल सकता तब मैं रिटायरमेंट ले लूंगा। पिछले दो साल में मेरा क्रिकेट अच्छा हुआ है। जब मुझे लगेगा तब मैं रिटायरमेंट ले लूंगा इसके लिए किसी को मुझे बताने की जरूरत नहीं है।

Advertisment

रोहित शर्मा का अधूरा सपना

रोहित शर्मा का एक सपना अभी टीम इंडिया के लिए अधूरा है। वह आईसीसी ट्रॉफी टीम को जिताना चाहते हैं। वह 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में इस मौके से चूक गए। इसको लेकर उन्होंने कहा कि नंबर से ज्यादा ट्रॉफी जरूरी होती है। 2019 में मैंने 5 शतक लगाए लेकिन हार गए ना। इसलिए ट्रॉफी ज्यादा जरूरी है। मैं बतौर कप्तान टीम को ट्रॉफी जिताना चाहता हूं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का करियर रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अपने करियर में अभी तक भारत के लिए 54 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 3737 टेस्ट रन, 10709 वनडे रन और 3974 टी20 इंटरनेशल रन दर्ज हैं। रोहित के नाम कुल 46 इंटरनेशनल शतक भी दर्ज हैं जिसमें से 10 टेस्ट, 31 वनडे में और पांच टी20 इंटरनेशनल में आए हैं। उनके कैप्टेंसी रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी कप्तानी में 12 टेस्ट में से 6 टीम जीती है और 3 हारी है। इसके अलावा 45 वनडे में से 34 मैच भारत ने रोहित की कप्तानी में जीते हैं, 10 में हार मिली है और एक मैच नो रिजल्ट रहा है। टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 54 मैचों में भारत की कप्तानी की और 42 मैच जीतकर वह सबसे सफल कप्तान बने।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ