T20 World Cup 2024 से भी रोहित शर्मा होंगे बाहर! कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?

Rohit Sharma T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने के बाद उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

Rohit Sharma t20 World Cup 2024 speculated to not played after Mumbai Indians Sacked From Captaincy IPL 2024

Rohit Sharma t20 World Cup 2024 Mumbai Indians Sacked Captaincy IPL 2024 (Image Credit- Twitter)

Rohit Sharma T20 World Cup 2024 Future: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया। हार्दिक पांड्या को अब पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी ने अपना नया कप्तान बनाया है। जबकि जिस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में टीम को ये टाइटल दिलवाए थे उसे कप्तानी से हटाया गया। अब उसके बाद रोहित के टी20 इंटरनेशनल करियर पर भी फुल स्टॉप लगता दिख रहा है। क्योंकि कप्तानी जानें के बाद इसके भी काफी आसार हैं कि शायद ही रोहित आईपीएल खेलेंगे। जबकि टी20 इंटरनेशनल वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 यानी करीब 13-14 महीने से नहीं खेले हैं।

विज्ञापन

क्या टी20 वर्ल्ड कप से भी रोहित बाहर?

अब यही सवाल है कि रोहित शर्मा आईपीएल की कप्तानी गंवा चुके हैं। व्हाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट में भी हार्दिक को उनका उत्तराधिकारी माना जा रहा था। इसलिए अब अटकलें तेज हो चुकी हैं कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर हो जाएंगे। हालांकि, चर्चाएं ऐसी थीं कि रोहित शर्मा से बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी को लेकर संपर्क में है। लेकिन जब वह आईपीएल में ही टीम की कप्तानी नहीं करेंगे और टी20 इंटरनेशनल से बाहर हैं। तो अचानक उन्हें टी20 इंटरनेशनल टीम की कमान सौंपना काफी मुश्किल लगने लगा है।

विज्ञापन

क्या है इसकी वजह?

रोहित शर्मा का टी20 में गिरता ग्राफ इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन भी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने 6 मैच खेलकर सिर्फ 116 रन 19.33 की औसत से बनाए थे। उससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में रोहित के बल्ले से 5 मैचों में 174 रन निकले थे। वहीं आईपीएल में वह पिछले सात सीजन में सिर्फ एक बार ही 400 प्लस रन बना पाए हैं। पिछले दो सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ दो पचासे आए हैं। यही कारण है कि अब उनकी टी20 इंटरनेशनल में वापसी मुश्किल लग रही है।

विज्ञापन

कौन बनेगा टीम इंडिया का कप्तान?

विज्ञापन

अब अगर रोहित के विकल्प की बात करें तो पिछले एक साल में लगातार हार्दिक टी20 टीम की कप्तानी करते दिख रहे थे। वहीं जब वह इंजर्ड हैं तो सूर्यकुमार यादव ने पिछली दो सीरीज में कमान संभाली है। अब टीम के पास दो ऑप्शन हैं लेकिन हार्दिक टी20 के लिए कप्तानी के बड़े दावेदार हैं। यानी अगर हार्दिक आईपीएल खेलते हैं और पूरी तरह फिट होते हैं तो हर हाल में उन्हें ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। अब अचानक बीसीसीआई कोई बदलाव कर दे और रोहित की वापसी हो जाए तो इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ