Rohit Sharma completes 10,000 ODI runs: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सुपर 4 के मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल भारतीय कप्तान मैच में 22 रन बनाते ही वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

कोहली-तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा

वनडे में 10 हजार रन बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। अब तक ये कारनामा रोहित से पहल केवल 14 खिलाड़ी ही कर पाए हैं। इसमें से 5 भारतीय शामिल है। टीम इंडिया की तरफ से सबसे पहले ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी। इस लिस्ट में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली शामिल हैं।

विज्ञापन

भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर – 452 पारियों में 18426 रन
2. विराट कोहली – 267 पारियों में 12902* रन
3. सौरव गांगुली – 297 पारियों में 11221 रन
4. राहुल द्रविड़​ – 314 पारियों में 10768 रन
5. एमएस धोनी – 294 पारियों में 10599 रन
6.रोहित शर्मा – 240 पारियों में 10 हजार रन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

रोहित का करियर रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 447 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 468 पारियों में 17508 रन निकले हैं। शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 44 शतक, चार दोहरा शतक और 95 अर्द्धशतक हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा रन वनडे में बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ