मालदीव्स में छुट्टियां मनाने पहुंचे रिंकू सिंह, सिक्स पैक एब्स दिखाकर लूट ली महफिल, देखें फोटोज

Rinku Singh Maldives

Rinku Singh Maldives

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में आईपीएल 2023 के दौरान दमदार प्रदर्शन किया था। यश दयाल के आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाने वाले रिंकू ने कई मैच विनिंग पारियां खेलीं। 14 मैचों में रिंकू ने 59.25 की औसत और 149.53 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। आईपीएल के बाद रिंकू ने खुद के लिए समय निकाला और वह छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंच गए।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं फोटोज 

विस्फोटक बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर फोटोज की एक सीरीज शेयर की है। जिसमें मालदीव के बेहतरीन नजारे देखने को मिले हैं। तस्वीरों में वह समुंदर के नीले पानी में आधे डूबे हुए तो वहीं अपने सिक्स-पैक एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

रिंकू सिंह के फैंस खुश 

ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रिंकू के इस अवतार को देखकर फैंस खुश हो गए हैं। वे अपने आप को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने भी तस्वीर पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- रिंक्स…

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए रिंकू ने 4 अर्धशतक जड़े। हालांकि केकेआर प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही क्योंकि वह 14 मैचों में से केवल छह जीत हासिल कर सकी। पॉइंट्स टेबल में वह सातवें स्थान पर रही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ