कमबैक हो तो Ravindra Jadeja जैसा, 6 महीने बाद लौटते ही बने मैन ऑफ द मैच
Edited By Arpit Pandey

ravindra jadeja brilliant comeback man of the match
Edited By Arpit Pandey

ravindra jadeja brilliant comeback man of the match
Ravindra Jadeja: पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को महज तीन दिनों में ही हरा दिया। इस मैच में रवींद्र जडेजा ने सबसे शानदार खेल दिखाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ दा मैच चुना गया है। रवींद्र जडेजा ने 6 महीने बाद मैदान पर वापसी की थी, लेकिन उन्होंने अपना कमबैक यादगार बना दिया
रवींद्र जडेजा ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। जिस पिच पर कंगारू बल्लेबाज खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उसी पिच पर जडेजा ने 70 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि जडेजा ने दूसरी पारी में भी 2 कंगारू बल्लेबाजों का आउट किया। उनके इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
An all-round match-winning performance to mark a memorable return! 🙌🏻@imjadeja becomes the Player of the Match as #TeamIndia win by an innings & 132 runs 👏🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/SwTGoyHfZx…#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/VBGfjqB4dZ
— BCCI (@BCCI) February 11, 2023
रवींद्र जडेजा घुटने में चोट के चलते टीम इंडिया से पिछले 6 महीने से बाहर चल रहे थे। चोट की वजह से उन्हेंने टी-20 विश्वकप और एशिया कप भी नहीं खेला था। हालांकि उन्होंने सर्जरी के बाद तुरंत ही वापसी की तैयारियां शुरू कर दी। जडेजा ने पहले फिटनेस हासिल की और उसके बाद मैदान पर जमकर पसीना बहाया। जडेजा ने रणजी ट्रॉफी भी खेली और पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जोरदार वापसी के संकेत दे दिए थे।
रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के शानदार प्रदर्शन की दम पर टीम इंडिाय ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने तीन दिनों में ही भारतीय टीम के सामने घुटने टेक दिए। जिसकी सबसे बड़ी वजह रवींद्र जडेजा और आर अश्विन रहे। इन दोनों गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया, चाहे पहली पारी हो या दूसरी पारी कंगारू बल्लेबाज इन दोनों की गेंदों पर नाचते नजर आए। इस तरह भारत ने पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: