इंग्लैंड में इलाज कराएंगे रजत पाटीदार, कॉन्ट्रेक्ट नहीं होने के बावजूद बीसीसीआई देगा पैसा, जानिए वजह

Rajat Patidar BCCI

Rajat Patidar BCCI

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और मध्यप्रदेश के खिलाड़ी रजत पाटीदार इंग्लैंड में इलाज कराएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को पुष्टि की कि श्रेयस अय्यर भी अपनी पीठ की सर्जरी के लिए यूनाइटेड किंगडम जा रहे हैं। बीसीसीआई ने कहा कि वह पाटीदार की बाईं एड़ी की सर्जरी का सारा खर्च वहन करेगा।

विज्ञापन

टार्गेटेड खिलाड़ी हैं रजत पाटीदार 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा- “बीसीसीआई पाटीदार को सर्जरी के लिए भेजेगा, हालांकि वह केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी नहीं है, लेकिन टार्गेटेड खिलाड़ी हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिले।” दअसल, बीसीसीआई भविष्य के खिलाड़ी तौर पर पाटीदार को देख रहा है। हालांकि उन्होंने अब तक डेब्यू नहीं किया है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल किया गया था, हालांकि वे डेब्यू नहीं कर सके। चोट के कारण वह पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

एनसीए में रिहैब से गुजर रहे थे 

पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछले साल आईपीएल प्लेऑफ में शानदार शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया। उन्हें सर्जरी के लिए भेजने का फैसला लेने से पहले वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब से गुजर रहे थे। वह इस समय इंदौर में अपने घर पर हैं, इलाज के लिए यूके जाने के लिए अपने वीजा पेपर का इंतजार कर रहे हैं।

आरसीबी ने दिया था ये बयान 

इससे पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने उनके चोट की स्थिति के बारे में बयान जारी किया था। आरसीबी ने हाल ही में एक बयान में कहा- “दुर्भाग्य से एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ