WTC Final से पहले राहुल द्रविड़ छुट्टियों पर, मालदीव्स में यूं मनाईं मौज, देखें फोटोज

Rahul Dravid Maldives

Rahul Dravid Maldives

नई दिल्ली: भारतीय टीम आईपीएल के बाद जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ खुद को तरोताजा रखने के लिए छुट्टियों पर चले गए हैं। वे इन दिनों मालदीव में हैं। यहां वे फैमिली के साथ वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन

स्कूबा डाइविंग में आजमाया हाथ 

खास बात यह है कि द्रविड़ ने यहां स्कूबा डाइविंग में हाथ आजमाया। फ्लीटफुटएडवेंचर्स ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें द्रविड़ और उनके परिवार को मालदीव में दिखाया गया है। अपने खेल के दिनों की तरह द्रविड़ ने स्कूबा डाइविंग सीखने के लिए उत्सुक नजर आए। साथ ही वे स्कूबा डाइविंग के इक्विपमेंट्स को चलाना सीखते हुए दिखे।

विज्ञापन
और पढ़िए – PAK vs NZ: मोहम्मद रिजवान को मिल सकता है आराम, ये खिलाड़ी जगह लेने के लिए तैयार

राहुल द्रविड़ बन गए गोताखोर

द्रविड़ परफेक्शन का दूसरा नाम है। वह किसी भी चीज के लिए अपना दिल और जान झोंक देते हैं। ऐसे में उन्होंने स्कूबा डाइविंग सीखने के लिए भी कुछ ऐसा ही किया और अंतत: एक शानदार गोताखोर बन गए। टीम इंडिया के सितारे आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं, ऐसे में द्रविड़ ने इस अवसर को भुनाया और छुट्टी के लिए मालदीव रवाना हो गए, लेकिन मिनी-ब्रेक के बाद ध्यान 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड में खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल सेट पर चला जाएगा। इस महा-मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

विज्ञापन

पिछली बार भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की टीम आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को तोड़ने की कोशिश करने के लिए उत्सुक होगी। भारत ने आखिरी बार 2013 में एमएस धोनी के नेतृत्व में आईसीसी इवेंट जीता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ