Watch Video: CSK फैन को देखकर गाड़ी से उतरे रचिन रवींद्र, दिया खास गिफ्ट; दिल जीत लेगा वीडियो

Rachin Ravindra Viral Video: न्यूजीलैंड में रचिन रवींद्र को एक सीएसके फैन दिखा। जिसको गाड़ी से उतरकर रचिन ने खास गिफ्ट दिया।

Rachin Ravindra CSK fan new-zealand Viral Video Rachin Ravindra win heart

Image Credit: Social Media

Rachin Ravindra Viral Video: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र वनडे विश्व कप 2023 के बाद से दुनियाभर में छाए हुए हैं, इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रचिन इस बार आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। सीएसके ने इस बार आईपीएल 2024 ऑक्शन में रचिन रवींद्र को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

वनडे विश्व कप के बाद से ही रचिन पर कई आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें थी। अब रचिन येलो जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर रचिन का एक बेहद प्यारा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया रचिन का वीडियो

सोशल मीडिया पर रचिन रवींद्र के एक वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जाता है कि रचिन रवींद्र अपनी कार में बैठकर प्रैक्टिस करने के लिए स्टेडियम आए थे। तभी उनकी कार के पास एक फैन आता है। जिसके हाथ में रचिन की कुछ तस्वीरें थी इन तस्वीरों में रचिन की चेन्नई सुपर किंग्स की येलो जर्सी में भी एक तस्वीर थी। जिसके बाद रचिन कार से अपना हेलमेट और पैड लेकर उतरते हैं और उस फैन को अपना ऑटोग्राफ देते हैं। रचिन से ऑटोग्राफ पाकर ये काफी खुश दिखाई देता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रचिन का इंटरनेशनल करियर

रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 25 वनडे, 3 टेस्ट और 18 टी20 मैच खेले हैं। वनडे इंटरनेशनल में रचिन का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है। अभी तक 25 वनडे मैचों में रचिन ने 820 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले है। वनडे में उनका हाई स्कोर नाबाद 123 रनों का रहा है। हालांकि टी20 क्रिकेट में रचिन का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। टी20 में उन्होंने महज 145 रन बनाए हैं। टी20 में उनका अभी तक हाई स्कोर महज 26 रनों का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ