World Cup से पहले बाबर की सेना को PCB का बड़ा तोहफा, खिलाड़ियों की सैलरी में इजाफा, देखें लिस्ट

Pakistani Cricketers Salary Hike

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा तोहफा।

विज्ञापन

Pakistani Cricketers Salary Hike: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आगामी 5 अक्टूबर से होने वाला है। विश्व कप का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पाकिस्तानी टीम को बड़ा तोहफा मिला है। बाबर की सेना को यह तोहफा पीसीबी की ओर से मिली है। दरअसल वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ा दी गई है।

एग्रीमेंट से काफी खुश हूं- बाबर

आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के 25 खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ने वाली है। पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने इसको लेकर कहा कि हम मानते हैं कि हमारे खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट की सच्ची संपत्ति हैं और उनकी भलाई सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इसको लेकर कहा कि खिलाड़ियों के साथ पीसीबी ने कॉन्ट्रैक्ट किया, यह काफी अच्छा आइडिया है। मैं इस एग्रीमेंट से काफी खुश हूं और संतुष्ट हूं कि हम पीसीबी के साथ एक समझौते पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

खिलाड़ियों को 4 कैटेगरी में बांटा

बता दें कि सैलरी बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा गया है, A,B,C और D। इनमें से कैटेगरी A में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को शामिल किया गया है। B कैटेगरी में फखर जमान, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह और शादाब खान को शामिल किया गया है। कैटेगरी C में इमाद वसीम और अब्दुल्ला शफीक हैं। इसके अलावा कैटेगरी D में फहीम अशरफ, हसन अली, इहसानुल्लाह, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहनवाज दहानी, शान मसूद, उसामा मीर और जमान खान हैं।

कितनी फीसदी बढ़ी सैलरी

खिलाड़ियों की सबसे अधिक मैच फीस टेस्ट मैचों के लिए बढ़ाई गई है। टेस्ट मैच के लिए 50 फीसदी सैलरी बढाई गई है। वनडे के लिए 25 फीसदी और टी20 के लिए 12.5 फीसदी सैलरी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ